टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp पर बढ़ने वाली है प्राइवेसी, बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे बात

WhatsApp Username Search Feature: अभी व्हाट्सएप पर किसी को मैसेज करने के लिए फोन नंबर एक्सचेंज करने की जरूरत होती है। कथित फीचर यूजर्स को उन लोगों के साथ अपना नंबर शेयर करने के लिए मजबूर किए बिना दूसरों के साथ जुड़ने में मदद करेगा, जिनके साथ वे अपना फोन नंबर शेयर नहीं करना चाहते हैं।

Image

WhatsApp Username Search Feature

WhatsApp Username Search Feature: यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी प्राइवेसी बढ़ने वाली है। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म नए फीचर पर काम कर रहा है जो व्हाट्सएप वेब यूजर्स के लिए अधिक प्राइवेसी लेकर आएगा। इस फीचर की मदद से प्लेटफार्म पर दूसरों से जुड़ने के लिए अपने फोन नंबर को शेयर करने की अनावश्यक नहीं रहेगी।

क्या है व्हाट्सएप का नया फीचर

व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने नए फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप अपने वेब यूजर्स के लिए एक फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स अपने यूजरनेम की मदद से प्लेटफार्म पर दूसरों से जुड़ सकेंगे। यूजर्स को उनके यूजरनेम से प्लेटफार्म पर दूसरों को सर्च करने की अनुमति मिलेगी। पहले इस फीचर को लेकर कहा गया था कि इसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। लेकिन अब यह बताया जा रहा है कि यह फीचर जल्द ही व्हाट्सएप वेब पर आ सकता है।

क्या होगा फायदा

अभी व्हाट्सएप पर किसी को मैसेज करने या चैटिंग के लिए फोन नंबर एक्सचेंज करने की जरूरत होती है। कथित फीचर यूजर्स को उन लोगों के साथ अपना नंबर शेयर करने के लिए मजबूर किए बिना दूसरों के साथ जुड़ने में मदद करेगी जिनके साथ वे अपना फोन नंबर शेयर नहीं करना चाहते हैं। फीचर ट्रैकर के दिए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि इस फीचर में यूजर किसी का नाम, फोन नंबर या यूजरनेम सर्च करके किसी से भी जुड़ सकते हैं।

यह फीचर पहले ही क्लाउड-आधारित इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म टेलीग्राम पर उपलब्ध है। यह फीचर जल्द व्हाट्सएप वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article