टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में आ रहा न्वाइज कैंसिलेशन का फीचर, बस स्टैंड पर भी होगी क्लियर बात

WhatsApp में जल्द ही एक नया फीचर आ रहा है जिसके बाद शोर वाले इलाके से भी क्लियर कॉलिंग की जा सकेगी। व्हाट्सऐप के इस फीचर का नाम Noise Cancellation रखा गया है जिसकी बीटा टेस्टिंग चल रही है।

Image

WhatsApp में आ रहा न्वाइज कैंसिलेशन का फीचर, बस स्टैंड पर भी होगी क्लियर बात

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर जल्द ही कॉलिंग एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए नया Noise Cancellation फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिससे वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर कम हो जाएगा।

कॉल के दौरान साफ आवाज का अनुभव

यह फीचर कॉल के दौरान रियल टाइम में बैकग्राउंड नॉइज (जैसे ट्रैफिक, हवा आदि) को फिल्टर करता है, जिससे सामने वाले व्यक्ति तक आपकी आवाज ज्यादा स्पष्ट पहुंचती है। खास बात यह है कि यह आपके वॉइस क्वालिटी को बिना प्रभावित किए काम करता है।

फिलहाल बीटा यूज़र्स को मिल रहा फायदा

रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.14.1 इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स को यह फीचर मिल चुका है। यह फीचर कॉलिंग मेन्यू में दिखाई देता है और डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है, हालांकि यूजर चाहें तो इसे मैन्युअली बंद भी कर सकते हैं। अगर केवल एक यूजर ने Noise Cancellation चालू किया है, तो उसकी आवाज साफ सुनाई देगी, लेकिन सामने वाले की आवाज तब तक बेहतर नहीं होगी जब तक दोनों यूजर्स इस फीचर को ऑन नहीं करते।

कब मिलेगा सभी यूजर्स को?

अभी यह फीचर टेस्टिंग फेज में है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में Meta Platforms इसे सभी यूज़र्स के लिए जारी कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp कई और नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है, जिनमें Apple CarPlay के लिए डेडिकेटेड ऐप, चैट में बड़े फाइल्स को आसानी से ढूंढकर डिलीट करने का ऑप्शन, iOS डिवाइस में दो अकाउंट इस्तेमाल करने की सुविधा आदि शामिल हैं।

WhatsApp Noise Cancellations

WhatsApp Noise Cancellations

किसके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?

नया न्वाइज कैंसिलेशन का यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद काम का साबित होगा जो अक्सर ट्रैवल करते हैं, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में रहते हैं या आउटडोर कॉल करते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article