टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp ला रहा नया ‘After Reading’ फीचर, टाइमर के बाद मैसेज हो जाएंगे गायब

WhatsApp Update: WhatsApp जल्द ला सकता है नया ‘After Reading’ फीचर, जिसमें मैसेज पढ़ते ही अपने आप गायब हो जाएंगे। जानिए यह फीचर कैसे काम करेगा और कब तक आएगा।

Image

WhatsApp में आने वाला है बड़ा अपडेट, 15 मिनट बाद गायब हो जाएंगे मैसेज

Photo : BCCL

WhatsApp एक बार फिर अपने नए प्राइवेसी फीचर को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिसमें मैसेज रिसीवर के पढ़ते ही अपने आप गायब हो जाएंगे। यह फीचर यूजर्स को यह तय करने की सुविधा देगा कि उनका मैसेज कितनी देर तक दिखाई दे।

मौजूदा फीचर से कैसे है अलग?

फिलहाल WhatsApp में Disappearing Messages का विकल्प मिलता है, जिसमें मैसेज 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं। लेकिन नया ‘After Reading’ फीचर इससे अलग होगा। इसमें मैसेज का टाइमर तभी शुरू होगा, जब सामने वाला व्यक्ति मैसेज को पढ़ लेगा। यानी जब तक मैसेज ओपन नहीं होगा, वह सुरक्षित रहेगा।

टाइम सेट करने के मिल सकते हैं कई विकल्प

रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर में यूजर्स को अलग-अलग समय विकल्प मिल सकते हैं। इसमें कुछ मिनट से लेकर कई घंटों तक का समय शामिल हो सकता है। इससे यूजर्स अपनी जरूरत और मैसेज की संवेदनशीलता के हिसाब से सेटिंग चुन पाएंगे।

चैट के हिसाब से भी कर सकेंगे कंट्रोल

नए फीचर को मौजूदा डिसअपीयरिंग मैसेज सिस्टम के साथ ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही, यूजर्स इसे सभी चैट्स के लिए एक साथ लागू कर सकते हैं या फिर किसी खास चैट के लिए अलग से ऑन कर सकते हैं। कंपनी इसके लिए एक नया और आसान इंटरफेस भी तैयार कर रही है।

अभी टेस्टिंग में, जल्द होगा रोलआउट

यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड बीटा वर्जन में टेस्टिंग स्टेज पर है और अभी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इसे पहले बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा, इसके बाद इसे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा, इस नए फीचर से कुछ चीजें बेहतर होंगी जैसे कि डिसअपीयरिंग मैसेज के साथ दिक्कत यह है कि एक बार देखते ही खत्म हो जाता है लेकिन इसमें एक टाइम लीमिट होगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article