स्मार्टफोन्स आज के समय में एक जरूरी गैजेट बन चुका है। आजकल के स्मार्टफोन्स इतने ज्यादा एडवांस हो चुके हैं कि अब कॉलिंग और मैसेज के अलावा भी दूसरे कई सारे काम में यह हमारी मदद करता है। डेली रूटीन के काम को आसान बनाने के साथ ही इस स्मार्टफोन्स में कुछ ऐसे फीचर्स भी दिए जाते हैं जो मुश्किल हालात में हमारी बड़ी मदद करते हैं। Emergency SOS भी एक ऐसा फीचर है जो किसी भी आपात की स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने का काम करता है।
पिछले कुछ समय में कई सारे ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें Emergency SOS फीचर की मदद से लोगों की जान तक बच पाई है। इस फीचर की मदद से आप चुने हुए कॉन्टैक्ट्स पर किसी भी समय इमरजेंसी सेवाओं के लिए अलर्ट भेज सकते हैं। आपके पास चाहे एंड्रॉयड स्मार्टफोन हो या फिर आईओएस डिवाइस हो ज्यादातर में यह सुविधा प्री इंस्टाल्ड ही आती है।
फीचर की सबसे बड़ी खास बात
Emergency SOS फीचर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन को अनलॉक करने की जरूरत भी नहीं होती है। मतलब लॉक डिवाइस के साथ ही यह काम करता है। अगर आप अपने स्मार्टफोन में पावर बटन को कई बार दबाते हैं या फिर अपनी तरफ से सेट किए गए बटन कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करते हैं तो यह फीचर एक्टिव हो जाता है और वह तुरंत अलर्ट भेज देता है।
Emergency SOS अलर्ट में आपकी लोकेशन, मैसेज उस कॉन्टैक्ट को तुरंत मिल जाती है। कई बार यह फीचर ऑटोमैटिक कॉल भी कर देता है। मैसेज मिलते हैं आपके रिलेटिव्स, परिवार वाले या फिर दोस्त समझ जाते हैं कि आप परेशानी में हैं और लोकेशन के आधार पर आपके पास मदद पहुंच जाती है।
Android फोन में ऐसे सेटअप करें
अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो Emergency SOS को सेटअप करने के लिए आपको सबसे पहले सेटिंग के ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद आपको सेटिंग में Safety & Emergency के ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद आपको Emergency Contacts पर जाना होगा और यहां पर उन लोगों का नंबर सेट करना होगा जिन्हें आप इमरजेंस की समय सूचना देना चाहते हैं।
आपको बता दें कि कुछ फोन में इस फीचर को इनेबल करने के लिए पावर बटन को दबाकर एक्टिव करने के लिए भी कहा जाता है। इसलिए अगर आपको यह ऑप्शन मिल रहा है तो इसे इनेबल करना न भूलें। ध्यान रहे कि इस फीचर में उसी व्यक्ति का नंबर जोड़ें जिस पर आपको भरोसा हो कि मुश्किल हालात में वह आपकी मदद जरूर करेगा।
