टेक एंड गैजेट्स

Vodafone Idea ने 181 रुपये में लाया शानदार रिचार्ज प्लान,30 दिनों तक डेली 1GB डेटा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 8, 2023, 03:53 PM IST

Vodafone Idea Rs 181 Recharge Plan: वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया मोबाइल रिचार्ज प्लान पेश किया है। जिसकी कीमत 181 रुपये है। यह एक 4G डेटा वाउचर है जिसे मौजूदा प्लान में ऐड ऑन की तरह रिचार्ज किया जा सकता है।

Image

Vodafone Idea Rs 181 Recharge Plan: प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया मोबाइल रिचार्ज प्लान।

Photo : BCCL

Vodafone Idea Rs 181 Recharge Plan: वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया मोबाइल रिचार्ज प्लान पेश किया है। जिसकी कीमत 181 रुपये है। यह एक 4G डेटा वाउचर है जिसे मौजूदा प्लान में ऐड ऑन की तरह रिचार्ज किया जा सकता है। वोडाफोन के 181 रुपये के प्लान से डेली 1GB इंटरनेट डेटा मिलेगा और प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की होगी। इस प्लान प्लान में आपको 30GB डेटा मिलेगा। ये दोनों ही प्लान बेहद कमाल के हैं जो कम कीमत में ढेरों फायदे लेकर आते हैं। ये प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं जिनको डेली बेसिस पर ज्यादा डेटा की आवश्यकता होती है। इनकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

ये रिचार्ज ऑफर्स भी जान लें

कंपनी ने इससे पहले 79 दिनों की वैलिडिटी वाला 289 रुपये और 429 रुपये का प्लान पेश किया था। ये दोनों प्लान Vi ऐप और वेबसाइट पर मिल रहे Vi के 289 रुपये प्लान की वैलिडिटी 48 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 600SMS रोजाना मिलते हैं। इस प्लान में कुल 4GB डेटा मिलता है। वोडाफोन आइडिया के 429 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, इंटरनेट डेटा और 1000 एसएमएस मिलते हैं। इन प्लान की वैलिडिटी 78 दिनों की है।

फैमिली प्लान ऑफर्स

वोडाफोन-आइडिया ग्राहकों के लिए कंपनी ने कई फैमिली प्लान लेकर आई है जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS दे रही है। ये प्लान 699, 999 और 1149 रुपये के पोस्टपेड प्लान कंपनी लेकर आई है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article