6,000mAh की बैटरी के साथ Vivo Y400 5G भारत में हुआ लॉन्च, 32MP का मिलेगा सेल्फी कैमरा, जानें कीमत

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo Y400 5G को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6000mAh की बड़ी बैटरी है। अगर आप सेल्फी लवर्स हैं तो यह स्मार्टफोन आपको पसंद आने वाला है। कंपनी ने इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

चीन की दिग्गज कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y400 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप दिया गया है। अगर आप मिडरेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में कोई नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो इसे एक बार चेक कर सकते हैं। वीवो ने इस स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है जिससे आपको इसे बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ेगा।

Vivo (3)

वीवो ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Vivo Y400 5G की कीमत

रियलमी ने अपने लेटेस्ट Vivo Y400 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें बेस वेरिएंट 8GB + 128GB के साथ आता है जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे खरीदने के लिए आपको 23,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने Glam White और Olive Green कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है।

End of Feed