टेक एंड गैजेट्स

Vivo X100 Pro: इस दिन आ रहा DSLR जैसे कैमरे वाला फोन, फोटोग्राफी के मिलेंगे कई स्पेशल फीचर्स

Vivo X100, Vivo X100 Pro: कैमरा इस फोन की मैन हाईलाइट है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, वीवो X100 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX920 VCS बायोनिक कैमरा और 64 मेगापिक्सल का Zeiss पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। दोनों मॉडल में तीसरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है।

Image

Vivo X100 और Vivo X100 Pro

Vivo X100 Series: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने नए कैमरा फोन वीवो एक्स100 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज को 14 दिसंबर को ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा। लाइनअप में Vivo X100 और Vivo X100 Pro को पेश किया जाएगा। फ्लैगशिप को मीडियाटेक के डाइमेंशन 9300 चिप से लैस किया जाएगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें अलग-अलग प्राइमरी और टेलीफोटो कैमरे हैं। एक्स सीरीज के पिछले मॉडलों की तरह ही कैमरे Zeiss सेंसर से लैस हैं। फोन में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Vivo X100 और Vivo X100 Pro

GSMArena ने कंपनी की वेबसाइट पर Vivo X100 और Vivo X100 Pro की ग्लोबल लॉन्च तारीख की घोषणा की है। वीवो एक्स100 सीरीज लॉन्च इवेंट के लैंडिंग पेज के अनुसार सीरीज को 14 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता द्वारा भारत में भी हैंडसेट लॉन्च करने की उम्मीद है, लेकिन लॉन्च की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

Vivo X100 और Vivo X100 Pro: स्पेसिफिकेशन

इस फोन को पहले ही चीन में लॉन्च कर दिया गया है। वीवो एक्स100 और वीवो एक्स100 प्रो एंड्रॉयड 14 आधारित ओरिजिनओएस 4 के साथ आते हैं। इसमें 6.78 इंच AMOLED 8T LTPO कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। दोनों फोन 16GB तक रैम के साथ 4nm डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट से लैसे हैं।

Vivo X100 और Vivo X100 Pro: कैमरा

कैमरा इस फोन की मैन हाईलाइट है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, वीवो X100 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX920 VCS बायोनिक कैमरा और 64 मेगापिक्सल का Zeiss पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। प्रो मॉडल में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX989 1 इंच टाइप सेंसर और 50 मेगापिक्सल Zeiss एपीओ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। दोनों मॉडल में तीसरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है।

दोनों फोन में 1TB तक स्टोरेज और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। Vivo X100 और Vivo X100 Pro में क्रमशः 5,000mAh (120W चार्जिंग) और 5,400mAh (100W चार्जिंग) की बैटरी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article