टेक एंड गैजेट्स

Vivo 2026 में करने वाला है बड़ा धमाका, 200MP कैमरे वाला स्मार्टफोन होने जा रहा है लॉन्च

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 30, 2025, 12:51 PM IST

Vivo बहुत जल्द इस सीरीज में Vivo X300 Ultra सीरीज को लॉन्च करेगा। कंपनी ने पूरी तरह से इसकी तैयारी कर ली है। हाल ही में इस अपकमिंग स्मार्टफोन को यूरोप की ऑफिशियल वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।

Vivo Smartphones

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा धमाकेदार कैमरा सेटअप।(फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने की तैयारी है तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज समार्टफोन मेकर वीवो जल्द ही एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाने जा रहा है जिसमें आपको टॉप नॉच कैमरा सेटअप और दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। वीवो ने कुछ समय पहले ही ग्लोबल मार्केट में Vivo X300 Series सीरीज को लॉन्च किया था। इस फ्लगैशिप सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन पेश किए थे जिसमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज में अल्ट्रा वेरिएंट भी लाने जा रही है।

Vivo बहुत जल्द इस सीरीज में Vivo X300 Ultra सीरीज को लॉन्च करेगा। कंपनी ने पूरी तरह से इसकी तैयारी कर ली है। हाल ही में इस अपकमिंग स्मार्टफोन को यूरोप की ऑफिशियल वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जीएसएम एरिना की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप की वेबसाइट में इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2562 के साथ स्पॉट किया गया है। यूरोप की वेबसाइट से पहले स्मार्टफोन को दूसरे कई सारे सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है।

हाई स्पीड चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट

इससे पहले सामने आई लिस्टिंग की मानें तो Vivo X300 Ultra में यूजर्स को 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में 7000mAh की जंबो बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में दमदार फ्लैगशिप कैमरा सपोर्ट मिल सकता है। अगर आप एक ऐसा धमाकेदार स्मार्टफोन चाह रहे हैं जिसमें आपको परफॉर्मेंस के साथ-साथ लंबी बैटरी मिले तो आप इसे खरीद सकते हैं।

स्मार्टफोन में मिलेगा धांसू कैमरा

Vivo X300 Ultra पर मिलने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको धांसू कैमरा मिलने वाला है। स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें आपको एक 200 मेगापिक्सल का फ्लैगशिप कैमरा और एक सेंसर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड टेलीफोटो लेंस मिलने सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का कमरा मिलेगा।

Vivo X300 Ultra में आपको दमदार और पावरफुल चिपसेट मिलने वाला है। हाई परफॉर्मेंस स्पीड के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें आपको 16GB तक की बड़ी रैम और 512GB की स्टोरेज मिल सकती है। फिलहाल अभी कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

End of Article