चीन की दिग्गज कंपनी वीवो ने पिछले 6-7 महीने में कई सारे दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में प्रीमियम सेगमेंट में Vivo X200 FE को लॉन्च किया था। अगर आप एक नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। वीवो अब एक नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है जो कि Vivo V60 होगा। यह स्मार्टफोन Vivo V50 का सक्सेर होगा। लॉन्च से पहले ही वीवो के इस स्मार्टफोन की कई सारी लीक्स सामने आ चुकी है।
खबरों के मुताबिक Vivo V60 को TDRA पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक बाजार में दस्तक देने वाले इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2511 होगा। TDRA से पहले इस स्मार्टफोन को SIRIM, IMDA, TKDN और BIS पर भी स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि कंपनी इसे भारत के साथ साथ मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया के मार्केट में भी पेश करेगी।
Vivo V60 की लॉन्च डेट और कीमत
कंपनी की तरफ से Vivo V60 की लॉन्चिंग को लेकर ऑफिशियल तौर पर कुछ भी ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि सर्टिफिकेशन साइट्स में स्पॉट होने से ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही इसे पेश किया जा सकता है। कुछ लीक्स की मानें तो कंपनी भारतीय बाजार में इसे 12 अगस्त से पहले लॉन्च कर सकती है। अगर इसकी संभावित कीमत की बात करें तो इसे 35 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये के ब्रैकेट में पेश किया जा सकता है।
Vivo V60 के संभावित फीचर्स
Vivo V60 को लेकर आई पिछली लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में कंपनी हाई स्पीड वर्किंग के लिए क्वालकॉम की Snapdragon 7 Gen 4 चिप दी जाएगी। लीक्स की मानें तो इसमें आपको 8GB की रैम का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन कर सकता है जो कि फनटच ओएस 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड होगा।
Vivo V60 की कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। लीक के मुताबिक इस स्मार्टफोन में कंपनी IP68 की रेटिंग भी दे सकती है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से ऑफिशियल तौर पर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन बताया जा रहा है।
