आज से करीब 10- 15 साल पहले कीपैड वाले स्मार्टफोन्स का चलन खूब था। उस दौर में Blackberry के स्टाइलिश कीबोर्ड वाले स्मार्टफोन खूब पॉपुलर थे। अब एक ऐसे स्मार्टफोन की भारतीय बाजार में एंट्री हो चुकी है जिसने ब्लैबेरी की यादे ताजा कर दी हैं। Unihertz की तरफ से ऐसा ही एक नया स्मार्टफोन पेश किया गया है जिसने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी है। Unihertz के इस स्मार्टफोन का नाम Titan 2 Elite है। कंपनी ने इसे फिजिकल कीबोर्ड के साथ लॉन्च किया है।
Unihertz Titan 2 Elite में आपको प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Amoled डिस्प्ले के साथ 5G कनेक्टिविटी दी है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको बड़ी बैटरी का भी सपोर्ट देखने को मिलेगा। कंपनी ने दोनों ही स्मार्टफोन्स को फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च किया है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।
Unihertz Titan 2 Elite की कीमत
Unihertz की तरफ से Titan 2 Elite को स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसमें आपको क्लासिक ब्लैक और वाइब्रेंट ओरेंज शेड्स कलर ऑप्शन मिलेंगे। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि Titan 2 Elite और Titan 2 Elite Pro के लिए कंपनी ने प्री ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। Titan 2 Elite की कीमत 489.99 डॉलर यानी लगभग 47,000 रुपये है। वहीं Titan 2 Elite Pro को 579.99 डॉलर यानी लगभग 55,500 रुपये में लॉन्च किया गया है।
Unihertz Titan 2 Elite Specifications
- Unihertz Titan 2 Elite में आपको 4.03 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है।
- इसमें आपको 1080 × 1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है।
- कंपनी ने फोन में 12GB LPDDR5 रैम और 256GB की स्टोरेज दी है।
- फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 4050mAh की बैटरी दी गई है जिसमें 33W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।
