टेक एंड गैजेट्स

U&i Classy Series TWS: दमदार साउंड और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आए नए TWS और नेकबैंड्स, कीमत सिर्फ इतनी

U&i Classy Series TWS: U&i ने इस सीरीज में TWS-9009, TWS-4419, UiNB-4347, UiNB-2142, UiNB-2151 और UiNB-1098 को लॉन्च किया है। ये सभी ऑडियो डिवाइसेस दमदार साउंड क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और स्टाइलिश लुक के साथ आते हैं। इनकी शुरुआती कीमत 649 रुपये है।

Image

U&i Classy Series TWS

U&i Classy Series TWS: लाइफस्टाइल टेक एक्सेसरी ब्रांड U&i ने अपने नए Classy Series के तहत TWS और नेकबैंड्स की एक शानदार रेंज लॉन्च की है। इस सीरीज में TWS-9009, TWS-4419, UiNB-4347, UiNB-2142, UiNB-2151 और UiNB-1098 शामिल हैं। ये सभी ऑडियो डिवाइसेस दमदार साउंड क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और स्टाइलिश लुक के साथ आते हैं। खासतौर पर प्रोफेशनल्स, गेमर्स और म्यूजिक लवर्स के लिए डिजाइन किए गए ये प्रोडक्ट्स एडवांस नॉइज कैंसलेशन, शानदार कनेक्टिविटी और अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ एक बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस देते हैं।

TWS-9009 (Classy Series)

  • डिजाइन: ट्रांसपेरेंट स्टेम और केस के साथ स्टाइलिश लुक
  • साउंड: क्वाड-माइक सिस्टम, 10mm ड्राइवर
  • बैटरी: 50 घंटे प्लेबैक, 150 दिन स्टैंडबाय
  • स्पेशल फीचर: 32dB नॉइज़ कैंसलेशन, 60ms लो लेटेंसी, वाटर रेसिस्टेंट

TWS-4419 (Classy Series)

  • साउंड: 11mm ड्राइवर, 4 माइक्स
  • बैटरी: 60 घंटे प्लेबैक
  • स्पेशल फीचर: 3 ट्रांसपेरेंसी मोड, ANC + ENC, IPX4 वाटर रेसिस्टेंट
  • कलर ऑप्शन: ब्लैक, व्हाइट, ब्लू

UiNB-4347 (Classy Series Neckband)

  • साउंड: 10mm ड्राइवर, ENC
  • बैटरी: 50 घंटे प्लेबैक, 500 घंटे स्टैंडबाय
  • स्पेशल फीचर: मैग्नेटिक ईयरबड्स, 40ms लो लेटेंसी
  • कलर ऑप्शन: ब्लैक, सिल्वर, पर्पल

UiNB-2142 (Classy Series Neckband)

  • साउंड: हाई-फिडेलिटी ऑडियो, ड्यूल डिवाइस पेयरिंग
  • बैटरी: 50 घंटे प्लेबैक
  • स्पेशल फीचर: 65ms लो लेटेंसी, स्प्लैश और स्वेट प्रूफ
  • कलर ऑप्शन: ब्लैक, ग्रीन, ब्लू

UiNB-2151 (Classy Series Neckband)

  • साउंड: एडवांस ऑडियो ड्राइवर
  • बैटरी: लॉन्ग लास्टिंग प्लेबैक
  • स्पेशल फीचर: एर्गोनोमिक फिट, स्टेबल कनेक्टिविटी
  • कलर ऑप्शन: व्हाइट+ब्लैक, ब्लैक, येलो+ब्लैक

UiNB-1098 (Classy Series Neckband)

  • साउंड: Hi-Fi ऑडियो, ENC टेक्नोलॉजी
  • बैटरी: लॉन्ग बैटरी लाइफ
  • स्पेशल फीचर: स्टाइलिश और हल्का डिजाइन
  • कलर ऑप्शन: 4 कलर ऑप्शन

कितनी है कीमत

  • TWS-9009: 1,049 रुपये
  • TWS-4419: 999 रुपये
  • UiNB-4347: 699 रुपये
  • UiNB-2142: 649 रुपये
  • UiNB-2151: 649 रुपये
  • UiNB-1098: 599 रुपये
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article