टेक एंड गैजेट्स

ट्रंप परिवार शुरू करेगा मोबाइल फोन कंपनी, अमेरिका में बनेगा फोन

Trump mobile: ट्रंप ने पिछले महीने Apple कंपनी की आलोचना की थी क्योंकि वह अपने iPhone भारत में बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा था कि अगर Apple अमेरिका में प्रोडक्शन नहीं करता, तो वह मोबाइल फोन पर 25% टैक्स लगा सकते हैं।

Image

ट्रंप मोबाइल (Image-reuters)

ट्रंप परिवार ने एक नई मोबाइल फोन कंपनी शुरू करने की घोषणा की है। यह कंपनी अमेरिका में ही अपने फोन बनाएगी और देश में ही कॉल सेंटर भी चलाएगी। इस कंपनी को डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप संभालेंगे।

यह नया बिजनेस उस समय सामने आया है जब ट्रंप परिवार ने हाल ही में कतर और वियतनाम में रियल एस्टेट और गोल्फ प्रोजेक्ट्स की भी घोषणा की है। ट्रंप ने पिछले महीने Apple कंपनी की आलोचना की थी क्योंकि वह अपने iPhone भारत में बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा था कि अगर Apple अमेरिका में प्रोडक्शन नहीं करता, तो वह मोबाइल फोन पर 25% टैक्स लगा सकते हैं।

इस घोषणा से कुछ लोगों को चिंता है कि ट्रंप अपने निजी फायदे के लिए सरकारी नीतियों को बदल सकते हैं। रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बताया कि उनकी नई मोबाइल कंपनी एक खास पैकेज लेकर आ रही है। इस पैकेज में लोग एक ही महीने की फीस देकर कई सुविधाएं पा सकेंगे।

  • अपने फोन पर टेलीमेडिसिन यानी डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह
  • अपनी कार के लिए रोडसाइड सहायता
  • दुनिया के 100 देशों में अनलिमिटेड टेक्स्टिंग

इस सेवा की कीमत $47.45 प्रति माह रखी गई है। यह कीमत ट्रंप के राष्ट्रपति पद से जुड़ी है- वे अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं और अब 47वें राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही एक नया गोल्डन स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जाएगा, जो दिखने में आकर्षक होगा और पूरी तरह अमेरिका में डिजाइन और तैयार किया जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article