टेक एंड गैजेट्स

चुपके से ऐसे देखें किसी का भी WhatsApp Status, देखने की भनक तक नहीं लगेगी

WhatsApp Status View: हम जब भी किसी का व्हाट्सएप स्टेटस देखते हैं तो उसे तुरंत पता चल जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे तरीके भी हैं जिनसे किसी को पता नहीं चलेगा कि आपने स्टेटस देखा है।

Image

चुपके से whatsapp status कैसे देखें

WhatsApp पर जब भी कोई यूजर स्टेटस अपडेट करता है, तो उसे यह पता चल जाता है कि उसका स्टेटस किस-किस ने देखा, हालांकि कुछ ऐसे तरीके भी मौजूद हैं जिनकी मदद से आप किसी का WhatsApp Status बिना अपना नाम Viewer List में दिखाए देख सकते हैं। इनमें प्राइवेसी सेटिंग्स से लेकर ऑफलाइन ट्रिक तक शामिल हैं। आइए आज के Tips of The Day में यही तरीका जानते हैं....

तरीका 1: Read Receipts बंद करें

यह सबसे आसान और सुरक्षित तरीका माना जाता है।

  • ऐसे करें इस्तेमाल
  • अपने फोन में WhatsApp खोलें।
  • एंड्रॉयड में तीन डॉट मेन्यू और iPhone में Settings पर जाएं।
  • अब Privacy सेक्शन खोलें।
  • यहां जाकर Read Receipts ऑप्शन को बंद कर दें।
  • इसके बाद आप किसी का भी Status देख सकते हैं।

ध्यान रखने वाली बात

Read Receipts बंद रहने तक सामने वाले को आपका नाम नहीं दिखेगा, लेकिन अगर आपने 24 घंटे पूरे होने से पहले इसे दोबारा ऑन कर दिया, तो आपका नाम Viewer List में दिखाई दे सकता है। साथ ही, इस सेटिंग के बंद रहने पर आप भी यह नहीं देख पाएंगे कि आपका स्टेटस किसने देखा।

तरीका 2: Airplane Mode ट्रिक

यह तरीका इंटरनेट बंद करके स्टेटस देखने पर आधारित है।

  • ऐसे करें इस्तेमाल
  • पहले WhatsApp खोलें और कुछ सेकंड तक स्टेटस लोड होने दें।
  • अब फोन में Airplane Mode ऑन करें और Wi-Fi या मोबाइल डेटा बंद कर दें।
  • इसके बाद वह Status खोलें जिसे आप देखना चाहते हैं।
  • स्टेटस देखने के बाद WhatsApp को पूरी तरह बंद कर दें।
  • फिर इंटरनेट दोबारा चालू करें।

जरूरी नोट

यह ट्रिक तभी काम करती है जब इंटरनेट चालू करने से पहले WhatsApp पूरी तरह बंद कर दिया जाए।

तरीका 3: Android File Manager का इस्तेमाल

यह तरीका खासतौर पर एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए है और फोटो स्टेटस देखने में मदद करता है।

  • ऐसे देखें स्टेटस फोटो
  • अपने फोन में Files या File Manager एप खोलें।
  • एप की Settings में जाकर “Show Hidden Files” विकल्प ऑन करें।
  • अब इस लोकेशन पर जाएं:
  • Internal Storage > WhatsApp > Media > .Statuses
  • यहां आपको स्टेटस फोटो दिखाई दे सकती हैं।

ध्यान रखें

यह तरीका ज्यादातर फोटो स्टेटस पर काम करता है, वीडियो स्टेटस पर हमेशा नहीं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article