टेक एंड गैजेट्स

एक ही स्मार्टफोन में चलाना चाहते हैं दो WhatsApp अकाउंट? यहां जान लें तरीका

  • Authored by: साकेत सिंह बघेल
  • Updated Nov 15, 2022, 12:57 PM IST

अगर आप WhatsApp यूजर हैं और एक ही फोन में दो अलग-अलग नंबर के साथ दो WhatsApp अकाउंट चलाना चाहते हैं। तो इसका तरीका यहां जानें।

Image

एक ही स्मार्टफोन में चलाना चाहते हैं दो WhatsApp अकाउंट? (Photo- UnSplash)

WhatsApp भारत और दुनियाभर एक पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। हो सकता है कि आपके दो WhatsApp अकाउंट्स हों और आप इसे एक ही फोन में इस्तेमाल करना चाहते हों। यूजर्स ऐसा एक इनबिल्ट फीचर की जरिए कर सकते हैं। ये फीचर ज्यादातर नए फोन्स में मिलता है। अगर आपके फोन में ये फीचर ना भी हो तो आप थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए ऐसा कर सकते हैं।

Xiaomi, Vivo, Oppo, OnePlus और Samsung जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स में डुअल ऐप, पैरेलल ऐप और ट्विन ऐप सेट करने का ऑप्शन मिलता है। इस फीचर को हर कंपनी अपने हिसाब से प्रमोट करती है। लेकिन, बेसिक तौर पर इस फीचर से सेम फोन एक ही ऐप के दो वर्जन को चलाया जा सकता है।

  • अगर आप सैमसंग का फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको Settings > Advance features > Dual Messenger पर जाना होगा। अगर आप OnePlus यूजर हैं तो आपको Settings > Utilities > Parallel Apps पर जाना होगा।
  • इसी तरह Xiaomi फोन यूजर्स Settings > Apps > Dual apps पर जा सकते हैं।
  • Realme फोन यूजर हैं तो Settings > App management > App cloner पर जाएं।
  • Vivo यूजर्स Settings app > Apps and notifications > App Clone पर जाएं।
  • Oppo स्मार्टफोन यूजर्स को Settings > App Cloner पर जाना होगा।

ऐसे यूज करें डुअल WhatsApp:

  • पहले अपने फोन में Settings ऐप ओपन करें।
  • इसके बाद Dual apps, App Clone, App twin या Parallel Apps नाम वाले ऑप्शन को सर्च करें। ये नाम अलग-अलग कंपनी के फोन में अलग-अलग हो सकते हैं।
  • इसके बाद आपको WhatsApp ऐप के नाम के सामने एक टॉगल नजर आएगा। इसे ऑन कर दें।
  • इसके बाद होम स्क्रीन पर आएं।
  • इसके बाद आपको एक दूसरा WhatsApp आइकन नजर आएगा।
  • इसके बाद आप इस ऐप को ओपन करें अपनी डिवाइस में दूसरा WhatsApp अकाउंट दूसरे नंबर के साथ एक ही फोन में चला सकते हैं।

नोट- अगर आपके फोन में ये फीचर नहीं है तो आप Parallel apps डाउनलोड कर अपने फोन में दो वॉट्सऐप अकाउंट चला सकते हैं।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article