नए साल 2026 से पहले अगर आप अपना एपल इकोसिस्टम अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए खास है। Vijay Sales ने अपनी सालाना Apple Days Sale की शुरुआत कर दी है, जो 28 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक चलेगी। यह सेल देशभर के 160 से ज्यादा स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव है। इस दौरान iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और AirPods पर बड़ी छूट दी जा रही है।
iPhone 17 सीरीज पर आकर्षक ऑफर्स
सेल का सबसे बड़ा आकर्षण नई iPhone 17 सीरीज है। iPhone 17 (256GB) की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है, साथ में 3,000 रुपये के MyVS Reward Points मिल रहे हैं। स्टोर पर चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये तक की इंस्टेंट छूट और 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। वहीं iPhone 17 Pro की कीमत 1,21,490 रुपये से शुरू होती है और iPhone 17 Pro Max 1,34,490 रुपये में उपलब्ध है। हाल ही में लॉन्च हुआ iPhone Air (256GB) भी 90,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
iPhone 16 और पुराने मॉडल भी हुए सस्ते
जो ग्राहक पुराने मॉडल लेना चाहते हैं, उनके लिए भी अच्छी खबर है। iPhone 16 की शुरुआती कीमत 57,990 रुपये है। iPhone 16 Plus 64,490 रुपये और iPhone 16E 46,990 रुपये से शुरू हो रहा है। इसके अलावा iPhone 15 अब 49,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है।
MacBook और iPad पर भी भारी डिस्काउंट
MacBook सेगमेंट में MacBook Air (13-इंच, M4 चिप) 79,990 रुपये और 15-इंच वेरिएंट 1,02,490 रुपये में उपलब्ध है, जिस पर 10,000 रुपये तक की इंस्टेंट छूट दी जा रही है। प्रोफेशनल यूजर्स के लिए MacBook Pro (M5 चिप) 1,52,990 रुपये से शुरू होता है।
iPad की बात करें तो iPad 11th Gen (A16) 30,190 रुपये, iPad Air (M3) 51,490 रुपये और iPad Pro (M5) 89,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है।
Apple Watch और AirPods के ऑफर्स
Apple Watch Series 11 की कीमत 40,990 रुपये से शुरू है, जबकि Watch SE (3rd Gen) 21,990 रुपये और Watch Ultra 3 78,990 रुपये में उपलब्ध है।
ऑडियो प्रोडक्ट्स में AirPods 4 की कीमत 10,790 रुपये, ANC वाले AirPods 4 की कीमत 14,990 रुपये और AirPods Pro (3rd Gen) 21,990 रुपये रखी गई है। Beats ऑडियो एक्सेसरीज भी 3,790 रुपये से शुरू हो रही हैं।
बैंक ऑफर्स और लॉयल्टी बेनिफिट्स
इस सेल में ICICI, HDFC, American Express, HSBC सहित कई बैंकों के कार्ड पर 10,000 रुपये तक की इंस्टेंट छूट या कैशबैक मिल रहा है। एक्सचेंज पर 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त बोनस और MyVS लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत हर खरीद पर रिवॉर्ड पॉइंट्स भी दिए जा रहे हैं।
