टेक एंड गैजेट्स

Tecno Phantom V Fold: सैमसंग फोल्ड पर इतना पैसा क्यों बर्बाद करना, जब कम कीमत में मिल रहा ये फोल्डेबल फोन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 13, 2023, 02:05 PM IST

Tecno Phantom V Fold: टेक्नो फैंटम वी फोल्ड (Tecno Phantom V Fold) भारत में लॉन्च कर दिया गया है। मीडियाटेक के फ्लैगशिप डायमेंसिटी 9000 प्लस SoC प्रोसेसर से लैस देश का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है।

Image

टेक्नो फैंटम वी फोल्ड फोन

Photo : Twitter

Tecno Phantom V Fold: टेक्नो फैंटम वी फोल्ड (Tecno Phantom V Fold) भारत में लॉन्च कर दिया गया है। मीडियाटेक के फ्लैगशिप डायमेंसिटी 9000 प्लस SoC प्रोसेसर से लैस देश का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। नए Tecno हैंडसेट को दो स्टोरेज और दो कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

भारत में Tecno Phantom V Fold की कीमत

टेक्नो फैंटम वी फोल्ड के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 88,888 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 4 की कीमत 1,54,999 रुपए है। सैमसंग से फोल्ड की कीमत के आगे टेक्नो के फोल्ड की कीमत आधी है। इसे अमेजन इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। Tecno Phantom V Fold बाजार में ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Tecno Phantom V Fold का डिस्प्ले

इस फोल्डेबल फोन के फोल्ड होने पर, डिस्प्ले साइज 6.42 इंच की होती है। जो फुल-एचडी प्लस (1080 x 2550) एलटीपीओ एमोलेड कवर डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। ओपन करने पर इसमें 7.85-इंच 2K (2000 x 2296) का मुख्य डिस्प्ले है।

Tecno Phantom V Fold का कैमरा

Tecno के पहले फोल्डेबल डिवाइस में 5-कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें पीछे की तरफ तीन कैमरे हैं। जिसमें मुख्य सेंसर 50-मेगापिक्सल का , दूसरा 2x जूम लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का और तीसरा 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस। वहीं फोल्डेबल फोन के फ्रंट पैनल पर 32-मेगापिक्सल सेंसर के साथ दो सेल्फी कैमरे और अंदर 16-मेगापिक्सल सेंसर है।

Tecno Phantom V Fold की बैटरी

फोल्डेबल स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग क्षमताओं के साथ आता है, लेकिन कोई वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। टेक्नो के मुताबिक, फैंटम वी फोल्ड की बैटरी को 15 मिनट में 40 फीसदी और 55 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। टेक्नो फैंटम वी फोल्ड स्मार्टफोन 4nm मीडिया टेक डायमेंसिटी 9000 प्लस SoC पर चलता है। फोल्डेबल LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article