टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S26 में होगा 320MP कैमरा सपोर्ट वाला तगड़ा चिपसेट, लीक्स ने मचाई बड़ी खलबली

अगर आप भी Samsung Galaxy S26 5G सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो यह इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। इस स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी Exynos 2600 चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है।

Samsung (11)

अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को कंपनी कई बड़े फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग अपने फैंस के लिए हर एक एक नई अल्ट्रा स्मार्टफोन सीरीज लेकर आती है। सैमसंग की अपकमिगं फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S26 5G होगी। इस स्मार्टफोन सीरीज को लेकर अब लीक्स भी आनी शुरू हो गई हैं। सैमसंग अपनी इस नेक्स्ट सीरीज को कई बड़े अपग्रेड्स के साथ मार्केट में ला सकती है। लीक्स की मानें तो कंपनी अगली स्मार्टफोन सीरीज में लेटेस्ट Exynos 2600 चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है।

अगर आप भी Samsung Galaxy S26 5G सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो यह इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। अगर सैमसंग अपने पुराने ट्रेंड को फॉलो करता है तो इस स्मार्टफोन सीरीज को जनवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। मतलब बहुत जल्द हमें यह स्मार्टफोन सीरीज देखने को मिलने वाली है।

कमाल का है सैमसंग का चिपसेट

लेटेस्ट लीक के मुताबिक Samsung Galaxy S26 5G में कंपनी तगड़ा चिपसेट दे सकती है। इसमें आपको Exynos 2600 चिप देखने को मिल सकता है जो कि 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। आपको बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक यह चिपसेट इतना ज्यादा पावरफुल होगा कि यह क्वालकॉम के अब तक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 को भी कड़ी टक्कर देगा। क्वालकॉम का यह चिपसेट 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है।

सैमसंग के इस नए Exynos 2600 चिपसेट की खासियत की बात करें तो यह पुराने प्रोसेसर मॉडल Exynos 2500 से परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी में 39% ज्यादा बेहतर होगा। इस चिपसेट में हीटिंग मैनेजमेंट के लिए Heat Path Block सिस्टम के तौर पर खास तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस प्रोसेसर में 10 कोर लगे हैं और साथ ही इसमें 32K MAC NPU का सपोर्ट है जिससे जेनरेटिव एआई परफॉर्मेंस करीब 113% तक बढ़ जाएगी।

कैमरे की परफॉर्मेंस होगी बूस्ट

सैमसंग का यह पावरफुल चिपसेट कैमरे की क्षमता को भी कई गुना बढ़ाने वाला है। इस चिपसेट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह 320 मेगापिक्सल तक के कैमरे को भी आसानी से हैंडल कर सकता है। साथ ही इसमें AVP कोडेक का सपोर्ट मिलेगा, जिससे कंपनी वीडियो रिकॉर्डिंग में Apple के ProRes जैसे फीचर को टक्कर देने की कोशिश करेगी।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article