टेक एंड गैजेट्स

7,000 रुपये से कम में मिल रहा है Samsung का ये स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा धांसू कैमरा

Samsung Galaxy M07 को कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्ट किया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जो कम कीमत में एक ब्रैंडेड और लेटेस्ट स्मार्टफोन चाहते हैं।

Image

लो बजट के इस स्मार्टफोन में कंपनी ने एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप फेस्टिव सीजन में अपने लिए नया लेकिन सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग की तरफ से हाल ही में फैंस के लिए Samsung Galaxy M07 पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने चुपचाप मार्केट में उतारा है। अगर आपको लग रहा है कि यह काफी महंगा होगा तो बता दें कि आप इसे 7000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Samsung Galaxy M07 को कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्ट किया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जो कम कीमत में एक ब्रैंडेड और लेटेस्ट स्मार्टफोन चाहते हैं। इसकी कीमत भले ही कम हो लेकिन बावजूद इसके इसमें आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर मिलता है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy M07 की कीमत

Samsung Galaxy M07 को कंपनी ने 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। स्मार्टफोन में आपको ब्लैक कलर ऑप्शन मिलता है। अगर आप इसे करीदना चाहते हैं तो आप इसे 6,999 रुपये की कीमत में ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे। बैंक ऑफर में आप एक्स्ट्रा बचत भी कर सकते हैं।

Samsung Galaxy M07 के फीचर्स

Samsung Galaxy M07 में कंपनी ने 6.7 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर प्रोसेसर मिलता है। इसमें आपको 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग ने इसमें IP54 रेटिंग भी उपलब्ध कराई है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article