टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy Book4 Edge 15 हुआ लॉन्च, सस्ता लैपटॉप खरीदने वालों की हुई मौज

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग अपने करोड़ों फैंस के लिए मार्केट में एक अफोर्डेब लैपटॉप लॉन्च कर दिया है जो कि Samsung Galaxy Book4 Edge 15 है। इस लैपटॉप में आपको कम कीमत में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। कंपनी ने इस लैपटाप को स्टाइलिश डिजाइन भी दिया है।

Image

सैमसंग ने लॉन्च किया अफोर्डेबल लैपटॉप (फोटो क्रेडिट-Samsung)

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका कर दिया है। सैमसंग की तरफ से मार्केट में Samsung Galaxy Book4 का अपग्रेडेड वर्जन Samsung Galaxy Book4 Edge 15 को लॉन्च कर दिया गया है। अगर आप एक बड़ी स्क्रीन वाला दमदार लैपटॉप तलाश रहे हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। सैमसंग के इस लेटेस्ट लैपटॉप में 15.6 इंच की तगड़ी स्क्रीन दी गई है। आइए आपको इसके फीचर्स और प्राइस की डिटेल जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy Book4 Edge 15 की कीमत

सैमसंग फैंस के लिए सबसे अच्छी खुशखबरी यह है कि Samsung Galaxy Book4 Edge 15 को कंपनी ने बेहद अफोर्डेबल प्राइस के साथ मार्केट में पेश किया है। इस लैपटॉप में आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। कंपनी ने इसे सिर्फ 64,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। हालांकि आप इसे और भी कम दाम में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Samsung Galaxy Book4 Edge 15 पर ग्राहकों को बैंक कार्ड पर 5000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑपर के साथ आप सिर्फ 59,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप में आपको Arctic Blue कलर ऑप्शन मिलने वाला है। आप इसे सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy Book4 Edge 15 के फीचर्स

Samsung Galaxy Book4 Edge 15 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 15.6 इंच का FHD IPS पैनल वाला डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में आपको 1920×1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलेगा। आंखों की सेफ्टी के लिए इसके डिस्प्ले में कंपनी ने एंटी ग्लेयर डिजाइन दिया है। लैपटॉप में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है।

Samsung Galaxy Book4 Edge 15 में सैमसंग ने 16GB की रैम और 512GB की स्टोरेज दी है। इसमें आपको Qualcomm Adreno का भी सपोर्ट मिलता है। यह लैपटॉप स्टीरियो स्पीकर्स से लैस है इसलिए इसमें आपको शानदार एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इसे डॉल्बी एटमॉस फीचरसे लैस किया गया है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको फ्रंट में 2MP का HD कैमरा मिलता है। कॉलिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें 2 माइक दिए गए हैं। इस लैपटॉप में 61.2 Wh बैटरी दी गई है जो कि 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article