टेक एंड गैजेट्स

Jio का धमाका! लॉन्च किया अनलिमिटेड 5G डेटा, फ्री OTT वाला प्लान, कीमत भी कम

Reliance Jio New Prepaid Recharge Plan: रिलायंस जियो के नए एंटरटेनमेंट प्लान में कुल 168GB डेटा मिलता है। प्लान की वैधता 84 दिनों की है। प्लान में सोनी लिव और Z5 एप्लिकेशन का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Image

रिलायंस जियो का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Photo : iStock

Reliance Jio New Prepaid Recharge Plan: यदि आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जियो ने एक नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान की घोषणा कर दी है, जो 84 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री SMS जैसे लाभ भी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं जियो के नए प्लान में कई ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी मिलते है। चलिए जानते हैं प्लान की कीमत और अन्य फायदों के बारे में...

जियो के नए प्लान की कीमत

रिलायंस जियो के नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 909 रुपये है। इस प्लान में आपको डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 एसएमएस का लाभ मिलता है। प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है।

जियो के नए प्लान में मिलेंगे फ्री OTT

रिलायंस जियो की वेबसाइट के अनुसार, 909 रुपये का एंटरटेनमेंट प्लान में कुल 168GB डेटा मिलता है। प्लान की वैधता 84 दिनों की है। प्लान में सोनी लिव और Z5 एप्लिकेशन का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा, ग्राहक JioCinema, JioTV और JioCloud सहित Jio ऐप्स को फ्री में एक्सेस कर सकते हैं। पात्र ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G कवरेज भी मिलेगा।

Jio 808 रुपये का प्रीपेड प्लान

बता दें कि जियो ने पिछले महीने ICC विश्व कप 2023 से पहले, Jio ने अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉल के साथ 808 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। यह 84 दिनों की वैधता के साथ प्रति दिन 2GB डेटा और तीन महीने के लिए डिज्नी + हॉटस्टार मेंबरशिप के साथ आता है।

यदि आप अधिक डाटा प्लान प्लान देख रहे हैं तो आप जियो के 1,099 रुपये और 1,499 रुपये वाले प्लान भी ऑप्शन में रख सकते हैं। इन प्लान के साथ 2GB और 3GB डेटा प्रतिदिन मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article