टेक एंड गैजेट्स

Redmi Pad 2 भारत में 18 जून को होगा लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स और नया डिजाइन

Redmi Pad 2: यह टैबलेट AI-पावर्ड फीचर्स, जैसे कि Google Circle to Search, और स्टाइलस सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा, यह टैबलेट पिछले रेडमी पैड के मुकाबले बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस देगा।

Image

Redmi Pad 2

Redmi Pad 2: रेडमी ने आधिकारिक तौर पर अपने आगामी टैबलेट Redmi Pad 2 की भारत में लॉन्च तारीख की घोषणा कर दी है। यह टैबलेट 18 जून को भारतीय मार्केट में दस्तक देगा। कंपनी ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्टर शेयर करते हुए न केवल लॉन्च डेट की पुष्टि की, बल्कि इसके डिजाइन और कलर ऑप्शंस की झलक भी दिखाई है।

Wi-Fi और सेलुलर कनेक्टिविटी से होगा लैस

टीजर में Redmi Pad 2 को ब्लू और ग्रे ड्यूल-टोन फिनिश में देखा जा सकता है, जो इसके ग्लोबल 4G वेरिएंट से काफी मिलता-जुलता है। भारत में आने वाला वेरिएंट भी संभवतः Wi-Fi और सेलुलर कनेक्टिविटी के साथ आएगा, हालांकि यह 4G या 5G होगा, इस पर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।

मिलेंगे एआई फीचर्स

कंपनी ने संकेत दिया है कि यह टैबलेट AI-पावर्ड फीचर्स, जैसे कि Google Circle to Search, और स्टाइलस सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा, यह टैबलेट पिछले रेडमी पैड के मुकाबले बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस देगा।

Redmi Pad 2 के संभावित स्पेसिफिकेशन

इसमें MediaTek Helio G100-Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है जैसे कि ग्लोबल वेरियंट में मिलता है। इसके अलावा ग्लोबल वेरियंट में 9,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें 11 इंच का 2.5K डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। टैबलेट Dolby Atmos सपोर्टेड क्वाड स्पीकर्स और मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article