टेक एंड गैजेट्स

50-100W हो गया पुराना Realme ला रहा 300W फास्ट चार्जिंग वाला फोन, 5 मिनट में हो जाएगा फुल

Realme 300W Fast Charging Technology: Realme के पास अभी 240 W फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन है। यह फोन 4,600mAh की बैटरी के साथ आता है। इसे 80 सेकंड में 0 से 20 प्रतिशत, चार मिनट में 0 से 50 प्रतिशत और 10 मिनट से भी कम समय में 0 से 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है।

Image

300W Fast Charging Technology

Realme 300W Fast Charging Technology: रियलमी ने अपने 240 वॉट फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन रियलमी जीटी नियो 5 को पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था। यह फोन 10 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो जाता है। लेकिन अब कंपनी इससे भी फास्ट चार्जिंग वाली टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जिसमें फोन को 5 मिनट में ही 0 से 100% तक चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि रियलमी की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी शाओमी ने पिछले साल ही अपनी 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश किया था।

300W चार्जिंग की टेस्टिंग कर रहा रियलमी

यूट्यूब चैनल द टेक चैप को दिए गए इंटरव्यू में रियलमी यूरोप के सीईओ और ग्लोबल मार्केटिंग डायरेक्टर फ्रांसिस वोंग ने पुष्टि की है कि रियलमी 300W चार्जिंग की टेस्टिंग कर रहा है। यह नया कदम ब्रांड को शाओमी जैसी कंपनियों से मुकाबला करने में मदद करेगा, जो इसी तरह की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं।

फटाफट चार्ज हो जाएगा फोन

शाओमी रेडमी ने पिछले साल फरवरी में 4,100mAh की बैटरी वाले मॉडिफाइड रेडमी नोट 12 डिस्कवरी एडिशन स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके 300W चार्जिंग का डिस्प्ले किया था। यह चार्जिंग टेक्नोलॉजी 5 मिनट से भी कम समय में बैटरी को चार्ज करने में कामयाब रही। हालांकि, कंपनी ने अभी तक 300W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला हैंडसेट लॉन्च नहीं किया है। लेकिन रियलमी भी अब 300W चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी कंपनी पहले अपने 300W फास्ट चार्जिंग वाले फोन को मार्केट में लाती है।

240W फास्ट चार्जिंग वाला फोन

Realme के पास अभी 240 W फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन है। यह फोन 4,600mAh की बैटरी के साथ आता है। इसे 80 सेकंड में 0 से 20 प्रतिशत, चार मिनट में 0 से 50 प्रतिशत और 10 मिनट से भी कम समय में 0 से 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि फोन को 30 सेकंड तक चार्ज करने के बाद दो घंटे तक फोन पर कॉल किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article