टेक एंड गैजेट्स

6000mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ Realme P3 Lite 4G, कैमरा भी है दमदार, जानें इसकी कीमत

अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में रियलमी ने फैंस को लो बजट में तगड़े फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने बड़ी बैटरी, स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल वाला शानदार कैमरा दिया है।

Image

रियलमी ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप इस फेस्टिव सीजन एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। 2025 में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स ने बाजार में एंट्री ली। स्मार्टफोन लॉन्चिंग का दौर अभी खत्म नहीं हुआ । अब चीन की दिग्गज कंपनी रियलमी ने अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर दिया है। रियलमी का नया स्मार्टफोन Realme P3 Lite 4G है। अगर आप 15 हजार रुपये के बजट में कोई नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

आपको बता दें कि Realme P3 Lite 4G का 5G वेरिएंट भारतीय बाजार में पहले से मौजूद है। अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में रियलमी ने फैंस को लो बजट में तगड़े फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने बड़ी बैटरी, स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल वाला शानदार कैमरा दिया है।

Realme P3 Lite 4G में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। Realme P3 Lite 4G में कंपनी ने माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट दिया है जिससे आप इसकी मेमोरी को आसानी से बढ़ा सकेंगे।

स्मार्टफोन का कैमरा और बैटरी

Realme P3 Lite 4G में मिलने वाले कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इसमें आपको फ्रंट और बैक दोनों ही जगह पर 50 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा सेटअप मिलता है। आप इस लो बजट स्मार्टफोन में भी 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे। रियलमी के इस स्मार्टफोन में आपको बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। इसमें आपको 6000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने पर आपको इस स्मार्टफोन में 66 घंटे का बैकअप मिल जाएगा। कंपनी ने इसमें सिर्फ 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।

सस्ते फोन में धमाकेदार फीचर्स

इस स्मार्टफोन में आपको IP54 रेटिंग मिल जाती है। इससे यह फोन पानी की हल्की छीटों से भी सेफ रहेगा। यूजर्स को यूनिक एस्कपीरियंस देने के लिए इसमें 360° NFC पेमेंट सपोर्ट, Google Gemini AI और AI Eraser टूल दिया गया है। कंपनी ने Realme P3 Lite 4G में अल्ट्रासोनिक फ्रीक्वेंसी सिस्टम का फीचर दिया है जिससे अगर आपके फोन के स्पीकर में अगर पानी चला जाता है तो आप उसे आसानी से निकाल सकेंगे।

Realme P3 Lite 4G की कीमत

आपको बता दें कि कंपनी ने अभी Realme P3 Lite 4G को पोलैंड के मार्केट में पेश किया है। कंपनी ने इस 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। इंडियन करेंसी के अनुसार इस स्मार्टफोन की कीमत 14,500 रुपये है। फिलहाल अभी रियलमी की तरफ से इसको लेकर कोई संकेत नहीं दिए गए हैं कि इसे मार्केट में पेश किया जाएगा या नहीं लेकिन भारतीय बाजार में जिस तरह से रियलमी की फैन फॉलोइंग है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसे जल्द भी भारत में भी पेश कर सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article