टेक एंड गैजेट्स

Realme GT 6: भारत में इस दिन लॉन्च होगा फ्लैगशिप किलर, मिलेगी 1000GB स्टोरेज

Realme GT 6 India Launch Confirmed: Realme ने इस महीने की शुरुआत में भारत में अपना GT 6T स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी Realme GT 6 फोन को भारत में लाने की योजना बना रही है। रियलमी के फाउंडर सीईओ स्काई ली ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

Image

Realme GT Neo 6 (image-Realme)

Realme GT 6 India Launch Confirmed: रियलमी ने अपने फ्लैगशिप फोन रियलमी जीटी 6 को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस फोन को भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि रियलमी ने हाल ही में Realme GT 6T को भारत में लॉन्च किया है। नया फ्लैगशिप किलर कई दमदार फीचर्स से लैस किया जाएगा। फोन में 1.5K डिस्प्ले और 1 टीबी तक स्टोरेज मिल सकती है।

Realme GT 6: ग्लोबली होगी लॉन्चिंग

Realme ने इस महीने की शुरुआत में भारत में अपना GT 6T स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी Realme GT 6 फोन को भारत में लाने की योजना बना रही है। रियलमी के फाउंडर सीईओ स्काई ली ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इन मार्केट में भारत, इटली, इंडोनेशिया, स्पेन, थाईलैंड, मलेशिया, मैक्सिको, फिलीपींस, ब्राजील, पोलैंड, तुर्की, सऊदी अरब आदि शामिल हैं। यह पुष्टि की गई है कि यह प्रीमियम-ग्रेड फीचर्स और AI-आधारित फीचर्स से लैस होगा। कंपनी इस डिवाइस को "फ्लैगशिप किलर" टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रही है।

Realme GT 6: क्या होगा खास

दावा किया जा रहा है कि Realme GT Neo 6 ग्लोबल मार्केट में Realme GT 6 के नाम से आएगा। इस फोन को पहले ही चाइनीज मार्केट में पेश किया जा चुका है। फोन चीन में 6.78 इंच 1.5K (1,264x2,780 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। भारत में इसमें 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट, 16GB तक रैम और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज पैक हो सकता है।

Realme GT Neo 6 में 10014mm स्क्वायर VC कूलिंग एरिया के साथ डुअल थ्री-डायमेंशनल कूलिंग सिस्टम मिलता है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट शामिल है जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 सेंसर और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर शामिल है। इसमें 5,500mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यदि इन फीचर्स के साथ यह फोन भारत में लॉन्च होता है तो गेमिंग यूजर्स की मौज होने वाली है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article