टेक एंड गैजेट्स

मोबाइल देगा भूकंप का अलर्ट,आने से पहले जान जाएंगे आप

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 9, 2023, 12:55 PM IST

Earthquake Alert On Phone: एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम हो रहा है जिससे भविष्य में आने वाले भूकंप की जानकारी स्मार्टफोन से पता चल जाया करेगी। सभी स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर लगे होते हैं। ये काफी सेंसटिव होते हैं। इनकी मदद से भूकंप का पता चल सकता है।

Image

गूगल एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले लगभग सभी स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर लगे होते हैं।

Photo : iStock

Earthquake Alert On Phone: भूकंप के तेज झटके से पिछले ही महीने दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत कांप गया था। हालांकि इस भूकंप से भारत में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। कोई आपदा कभी बता कर नहीं आती है। ऐसे में बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एनालिस्ट अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के साथ मिलकर एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं जिससे भविष्य में आने वाले भूकंप की जानकारी स्मार्टफोन से पता चल जाएगी।

फोन का एक्सेलेरोमीटर आएगा काम

गूगल अपने नेटवर्क से लोगों के फोन का इस्तेमाल करके इसका पता लगाने में मदद करेगा। दरअसल गूगल एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले लगभग सभी स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर लगे होते हैं। ये काफी सेंसटिव होते हैं। ये फोन की स्क्रीन को रोटेट करने में भी मदद करते है। फोन में वो फीचर तो आपको पता ही जिसमें से पता चल जाता है कि आज आपने कितना पैदल चल कर सफर किया है। ये सब एक्सेलेरोमीटर की मदद से होता है, जो कि छोटे सिस्मोमीटर की तरह काम करते हैं।

ऐसे चलेगा पता

गूगल ने इसी की मदद से एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम बनाया है। फोन में इस सिस्टम को एक्टिव करने पर यह फोन को मिलने वाली भूकंप की शुरुआती कंपनों को अपने सिस्टम में भेजेंगे। एंड्रॉयड भूकंप चेतावनी प्रणाली सिस्टम, कुछ लाख फोन से आने वाले डेटा का एनालिसिस करता है और भविष्यवाणी करता है कि किस क्षेत्र में भूकंप आने वाला है। यूं कहें कि जब भूकंप आता है तो हमारा स्मार्टफोन उन तरंगों को पहले महसूस कर सकेगा। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2022 में गूगल को सैन फ्रांसिस्को के तट पर रहने वाले लोगों के फोन से जो डेटा मिला उससे पता लगा कि वहां भूकंप आने वाला है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article