टेक एंड गैजेट्स

कम कीमत में DSLR जैसे कैमरे वाले ओप्पो फोन की मार्केट में एंट्री, मक्खन चलेगा गेम

Oppo Reno 11 Pro, Oppo Reno 11 Launched: दोनों फोन में 6.7 कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। ओप्पो रेनो 11 प्रो को स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 फ्लैगशिप प्रोसेसर और ओप्पो रेनो 11 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर मिलता है।

Image

Oppo Reno 11 Series

Photo : Times Now Digital

Oppo Reno 11 Pro, Oppo Reno 11 Launched: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपने दो नए कैमरा फोन ओप्पो रेनो 11 प्रो और रेनो 11 को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन को दमदार कैमरा और 512GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलता है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में...

Oppo Reno 11 Pro, Oppo Reno 11: स्पेसिफिकेशन

ओप्पो रेनो 11 प्रो और बेस वेरियंट को एंड्रॉयड 14 आधारित ColorOS 14 के साथ पेश किया गया है। दोनों फोन में 6.7 कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। ओप्पो रेनो 11 प्रो को स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 फ्लैगशिप प्रोसेसर और ओप्पो रेनो 11 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर मिलता है। ओप्पो रेनो 11 और ओप्पो रेनो 11 प्रो में 12GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

Oppo Reno 11 Pro, Oppo Reno 11: कैमरा

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो ओप्पो रेनो 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी LYT600 कैमरा, 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32 मेगापिक्सल का शूटर है।

ओप्पो रेनो 11 प्रो में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS और 24 मिमी फोकल लेंथ के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX890 सेंसर है। कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी शामिल है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का RGBW Sony IMX709 कैमरा सपोर्ट मिलता है।

Oppo Reno 11 Pro, Oppo Reno 11: बैटरी और कीमत

ओप्पो रेनो 11 प्रो में 80W सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी और ओप्पो रेनो 11 में 67W सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी मिलती है। कीमत की बात करें तो Oppo Reno 11 Pro की शुरुआती कीमत 3,499 चीनी युआन (लगभग 41,000 रुपये) और Oppo Reno 11 की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 29,000 रुपये) है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article