टेक एंड गैजेट्स

भारत में आज लॉन्च होगा OnePlus Nord CE 4 Lite 5G, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G India Launch Today: वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट को आज शाम 7 बजे से शुरू होने वाले एक लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। भारत में नॉर्ड सीई 4 लाइट की कीमत ₹19,999 से शुरू हो सकती है। इसी कीमत पर पिछले साल नॉर्ड सीई 3 लाइट को लॉन्च किया गया था।

Image

OnePlus Nord CE 4 Lite .

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G India Launch Today: वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट 5जी भारत में 24 जून यानी आज लॉन्च होने वाला है। फोन को 20 हजार की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। यह फोन वनप्लस के सबसे सस्ते फोन वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट की जगह देगा। फोन को कई दमदार फीचर्स से लैस किया जाएगा। चलिए जानते हैं वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट के फीचर्स के बारे में और ये भी देखेंगे कि आप वनप्लस इवेंट को लाइव कैसे देख सकते हैं।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G: स्पेसिफिकेशन

वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट 5जी में 2,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ AMOLED पैनल होने की पुष्टि की गई है। पुराने मॉडल की तरह, इसमें भी 5,500mAh की बैटरी होगी जो रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के साथ 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट 5जी में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA सेंसर वाला प्राइमरी सेंसर होगा, वहीं फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर हो सकता है। इसके अलावा फोन में 512GB तक स्टोरेज और 12GB तक रैम का सपोर्ट मिल सकता है।

OnePlus Nord CE 4 Lite Price: संभावित कीमत

हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की कीमत की घोषणा नहीं की है। टिपस्टर योगेश बरार द्वारा लीक की गई जानकारी के अनुसार, भारत में नॉर्ड सीई 4 लाइट की कीमत ₹19,999 से शुरू होगी। हालांकि, कंपनी इससे भी कम कीमत फोन को पेश कर सकती है। बता दें कि 20 हजार की कीमत पर ही पिछले साल नॉर्ड सीई 3 लाइट को लॉन्च किया गया था।

OnePlus Nord CE 4 Lite Live Streaming: कहां और कैसे देखें लाइव

वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट को आज शाम 7 बजे से शुरू होने वाले एक लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। यदि आप फोन के लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो आप वनप्लस के आधिकारिक YouTube चैनल के जरिए लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article