OnePlus Nord CE 3 Lite First Sale today: वनप्लस का Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने इसके साथ Nord Buds CE भी पेश किया है। आज से Nord CE 3 Lite की बिक्री शुरू हो चुकी है। इसे अमेजन सेल में 1,000 रुपए की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं फोन के साथ 2,299 रुपये वाले OnePlus Nord Buds CE को फ्री में खरीद सकते हैं। लेकिन ये दमदार ऑफर केवल आज तक (11 April) के लिए होगा।
OnePlus Nord CE 3 Lite फोन में 2 वेरिएंट्स विकल्प हैं। इसके 8GB RAM + 128GB की कीमत 19,999 है, तो टॉप मॉडल 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए है। अमेजन पर ICICI बैंक के यूजर्स के लिए इस फोन पर 1,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा इस फोन को खरीदने पर Spotify का 6 महीने का प्रीमियम फ्री मिलेगा।
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट स्पेसिफिकेशन
- वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट में 6.72 इंच का एलसीडी पैनल है जिसमें 2400 x 1080 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट मिलता है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
- इसमें Android 13-बेस्ड OxygenOS 13 मिलता है। स्मार्टफोन 200 प्रतिशत अल्ट्रा वॉल्यूम मोड भी प्रदान करता है।
- फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 108MP का प्रायमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ लेंस कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है।
- स्मार्टफोन 5,000 mAh की बैटरी से लैस है जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- इसमें चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक मिलता है।
OnePlus Nord 2 TWS ईयरबड्स की खूबियां
वनप्लस नॉर्ड 2 ईयरबड्स 12.4mm डुअल ड्राइवर्स के साथ आते हैं और 25dB तक के एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं। इसमें बैलेंसिंग साउंड एक्सपीरियंस के लिए बासवेव बास एन्हांसमेंट एल्गोरिथम का सपोर्ट मिलता है। डिजाइन के मामले में, वे अपनी पिछली पीढ़ियों के समान दिखते हैं। बैटरी के लिए, TWS ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है, फास्ट चार्जिंग से आप केवल 10 मिनट में पांच घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं।
