टेक एंड गैजेट्स

OnePlus ने भारत में लॉन्च किया दमदार साउंड और 43 घंटे बैटरी लाइफ वाला ईयरबड्स, कीमत सिर्फ इतनी

OnePlus Nord Buds 3 earphone Launched in India: वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 में 58mAh की बैटरी और केस के साथ 440mAh की बैटरी मिलती है। बड्स को एक बार की फुल चार्जिंग में आठ घंटे और केस के साथ 43 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 12.4mm टाइटेनियम डायनेमिक ड्राइवर और डुअल माइक्रोफोन का सपोर्ट है।

Image

OnePlus Nord Buds 3

OnePlus Nord Buds 3 Earphone: वनप्लस ने मंगलवार को भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 को लॉन्च कर दिया है। ईयरफोन को एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) और 12.4 मिमी टाइटेनियम डायनेमिक ड्राइवर से लैस किया गया है। बड्स को IP55 रेटिंग और 43 घंटे तक की बैटरी लाइफ से लैस किया गया है।

OnePlus Nord Buds 3 Price: भारत में कीमत

वनप्लस ईयरफोन को हार्मोनिक ग्रे और मेलोडिक व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 2,299 रुपये है। बड्स को 20 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट , वनप्लस रिटेल स्टोर, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन पार्टनर स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

OnePlus Nord Buds 3 Specs: खासियत

वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 में इन-ईयर डिजाइन में आता है। इसमें 12.4mm टाइटेनियम डायनेमिक ड्राइवर और डुअल माइक्रोफोन का सपोर्ट है। इसके अलावा बड्स में 36dB ANC और AI-समर्थित कॉल नॉइज कैंसलेशन सपोर्ट मिलता है। टच कंट्रोल सेंसर वाले बड्स में पानी और धूल से बचाव के लिए IP55 रेटिंग भी दी गई है। इसके अलावा बड्स में डुअल डिवाइस सपोर्ट, Google फास्ट पेयर, ब्लूटूथ 5.4 के अलावा AAC और SBC ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट दिया गया है।

OnePlus Nord Buds 3 Battery Life: 43 घंटे चलेगी बैटरी

ईयरबड्स में 58mAh की बैटरी और केस के साथ 440mAh की बैटरी मिलती है। केस को USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट से लैस किया गया है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। बड्स को एक बार की फुल चार्जिंग में आठ घंटे और केस के साथ 43 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article