टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च से पहले OnePlus 12 की कीमत आई सामने, भारत में इस दिन देगा दस्तक, फीचर्स भी जानें

OnePlus 12 price leaked In India: वनप्लस 12 को क्वालकॉम फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। चिपसेट के साथ एआई का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.82-इंच LTPO एमोलेड पैनल मिलेगा।

Image

OnePlus 12

OnePlus 12 price leaked In India: वनप्लस ने भारत में वनप्लस 12 और वनप्लस 12आर को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज को 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लॉन्च के पहले ही फोन की कीमत की जानकारी सामने आ गई है। लीक में दावा है कि वनप्लस 12 अपने पुराने वनप्लस 11 की तुलना में महंगा होगा। बता दें कि इस फोन को पहले ही घरेलू मार्केट में पेश किया जा चुका है।

OnePlus 12, OnePlus 12R: संभावित कीमत

टेकप्लस की रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस 11आर की कीमत 499 अमेरिकी डॉलर (लगभग 35,000 रुपये) से शुरू हो सकती है। इस कीमत पर 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल सकता है। वहीं 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 599 अमेरिकी डॉलर(लगभग 42,000 रुपये) होगी।

वनप्लस 12 की बात करें भारत में इसकी शुरुआती कीमत 799 अमेरिकी डॉलर (लगभग 66,400 रुपये) हो सकती है। फोन को 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया जा सकता है। टॉप-एंड वेरियंट की कीमत 899 अमेरिकी डॉलर (लगभग 74,000 रुपये) हो सकती है।

OnePlus 12 : फीचर्स और कैमरा

वनप्लस 12 को क्वालकॉम फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। चिपसेट के साथ एआई का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.82-इंच LTPO एमोलेड पैनल मिलेगा। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन, 10-बिट कलर डेप्थ और प्रोएक्सडीआर का भी सपोर्ट मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो वनप्लस 12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें सोनी LYT-808 सेंसर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 64MP पेरिस्कोप कैमरा और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP सेंसर मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article