टेक एंड गैजेट्स

Nothing Phone (3a) Lite दो दिन बाद होने जा रहा है लॉन्च, इसमें मिलेंग एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स

कंपनी ने ग्राहकों के लिए X पर इसका टीजर भी पेश कर दिया है। टीजर वीडियो में फोन के ट्रांसपेरेंट डिजाइन की झलक देखने को मिली है। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को सिंगल ग्लिफ लाइट के साथ पेश किया जा सकता है।

Image

नथिंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन में मिलेंगे एक से बढ़कर एक फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

जब भी ट्रांसपेरेंट डिजाइन और ग्लिफ लाइट वाले स्मार्टफोन की बात होती है तो सबसे पहले नथिंग के स्मार्टफोन्स का ही ख्याल आता है। मार्केट में ट्रांसपेरेंट डिजाइन की शुरुआत नथिंग की ही तरफ से की गई थी। कंपनी ने अपने इस पैटर्न को सिर्फ स्मार्टफोन तक ही नहीं बल्कि ईयरफोन्स और हेडफोन्स पर भी बरकरार रखा। अगर आपको नथिंग के स्मार्टफोन्स पसंद हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी कुछ घंटों बाद एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। नथिंग का अपकमिंग फोन Nothing Phone (3a) Lite होगा।

कंपनी ने Nothing Phone (3a) Lite से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके आने वाले स्मार्टफोन की जानकारी दी। इस स्मार्टफोन को दो दिन बाद 29 अक्टूबर को शाम 6.30 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ग्राहकों के लिए X पर इसका टीजर भी पेश कर दिया है। टीजर वीडियो में फोन के ट्रांसपेरेंट डिजाइन की झलक देखने को मिली है। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को सिंगल ग्लिफ लाइट के साथ पेश किया जा सकता है।

फिलहाल अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि कंपनी इसे किस प्राइस रेंज में लॉन्च करने वाली है लेकिन माना जा रहा है कि इसे बजट सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। मतलब इसकी कीमत 15 हजार रुपये के करीब हो सकती है। कंपनी अपने इस स्मार्टफोन्स से उन यूजर्स को टार्गेट करने की कोशिश कर रही है जो कम कीमत में एक स्टाइलिश और फीचर रिच स्मार्टफोन चाहते हैं।

आपको बता दें कि Nothing Phone (3a) Lite कंपनी की 3a सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले लॉन्च हुए सभी वेरिएंट की ही तरह इस स्मार्टफोन में भी पेंच बाहर से ही दिखाई देंगे। अभी इस पर संदेह है कि Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro की तरह glyph light interface दिया जाएगा या फिर नहीं। Nothing Phone (3a) Lite को हाल ही में गीकबेंच पर भी स्पॉट किया गया था। यहां पर यह स्मार्टफोन Galaxian कोडनेम के साथ देखा गया था।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article