टेक एंड गैजेट्स

Noise ने लॉन्च किया भारत का पहला ओपन वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स, जानें फीचर्स और कीमत

Noise Pure Pods OWS: नॉइज के नए ईयरबड्स को प्योर पॉड्स OWS (ओपन वायरलेस स्टीरियो) ईयरबड्स तकनीक से लैस किया गया है। ईयरबड्स एडवांस्ड साउंड क्वालिटी के लिए एयरवेव तकनीक का सपोर्ट करते हैं और ईयरबड्स को नेकबैंड के रूप में उपयोग करने के लिए एक अलग डिटैचेबल प्योर बैंड मिलता है।

Image

Noise Pure Pods OWS

Noise Pure Pods OWS: इलेक्ट्रानिक्स ब्रांड नॉइज ने भारत में अपना नया ईयरबड्स नॉइज प्योर पॉड्स OWS लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एयरवेव तकनीक के साथ भारत का पहला ओपन वायरलेस स्टीरियो (ओडब्ल्यूएस) कहा है। बड्स को दो कलर पावर ब्लैक और जेन बेज में उपलब्ध किया गया है। बड्स में 6 मिमी नियोडिमियम डायनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।

Noise Pure Pods OWS की कीमत

नॉइज प्योर पॉड्स विशेष रूप से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। यह प्रोडक्ट 19 दिसंबर को फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 2,999 रुपये की लॉन्च कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Noise Pure Pods OWS की स्पेसिफिकेशन

नॉइज के नए ईयरबड्स को प्योर पॉड्स OWS (ओपन वायरलेस स्टीरियो) ईयरबड्स तकनीक से लैस किया गया है। ईयरबड्स एडवांस्ड साउंड क्वालिटी के लिए एयरवेव तकनीक का सपोर्ट करते हैं और ईयरबड्स को नेकबैंड के रूप में उपयोग करने के लिए एक अलग डिटैचेबल प्योर बैंड मिलता है।

एयरवेव तकनीक सटीक एयर कंडक्शन मैकेनिज्म का उपयोग करती है, जिसके लिए बेहतर ऑडियो क्वालिटी की आवश्यकता होती है। नॉइज प्योर पॉड्स ईयरबड्स 16 मिमी नियोडिमियम डायनेमिक ड्राइवर से लैस हैं। कंपनी का कहना है कि नया डिजाइन लंबे समय तक और अधिक आरामदायक उपयोग में योगदान देता है।

बड्स में क्वाड माइक का सपोर्ट मिलता है, जो एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट है। बड्स में ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलता है। बड्स के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिलती है।

Noise Pure Pods OWS की बैटरी लाइफ

नए ईयरबड्स की बैटरी लाइफ की बात करें तो इसमें 80 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। इसके साथ नॉइज की इंस्टाचार्ज तकनीक का सपोर्ट है, इसकी मदद से बड्स केवल 10 मिनट की चार्जिंग में लगभग 180 मिनट तक चल जाती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article