टेक एंड गैजेट्स

ब्लू टिक के नाम पर हो रहा है स्कैम, साइबर अपराधी इन Twitter यूजर्स को बना रहे हैं निशाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 12:34 PM IST

Twitter में काफी बदलाव मस्क के आने के बाद से हो रहे हैं। अब एक स्कैम भी सामने आया है। इसमें वेरिफाइड यूजर्स को निशाना बनाया जा रहा है।

Image

ब्लू टिक के नाम पर हो रहा है स्कैम (Photo- UnSplash)

Twitter की कमान अब एलन मस्क के हाथाों में है। मस्क ने आते ही एक के बाद एक कई फैसले लिए हैं। इन्हीं फैसलों में से एक है $8 या 661 रुपये में ब्लू टिक देने का। ऐसे में कुछ यूजर्स पहले ही प्लेटफॉर्म से अलविदा लेने का प्लान बना चुके हैं। तो वहीं, साइबर अपराधी इस मौके पर वेरिफाइड यूजर्स के डेटा को चुराने में लगे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर एक नया स्कैम सामने आया है। इसमें ट्विटर पर वेरिफाइड यूजर्स का डेटा चुराया जा रहा है। अपराधी यूजर्स को एक फिशिंग लिंक भेज रहे हैं। इस लिंक को भेजने का उद्देश्य लोगों के ट्विटर अकाउंट से जुड़े फोन नंबर और बाकी डिटेल का चुराना है।

TechCrunch की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक नए फिशिंग स्कैम के जरिए ट्विटर यूजर्स को एक लिंक भेजा रहा है, जो खुद को Twitter हेल्प साइट बता रहा है। यहां यूजर्स को किसी अनवेरिफाइड साइट पर यूजरनेम, पासवर्ड और फोन नंबर एंटर करने का कहा जा रहा है। गलत लिंक वाले फिशिंग ई-मेल में ये भी दावा किया जा रहा है कि वेरिफिकेशन बैज के लिए मंथली प्राइस $19.99 है और इसकी शुरुआत 2 नवंबर से हो रही है। ये भी कहा जा रहा है कि आप मंथली फीस को बायपास कर सकते हैं। अगर आप फेमस हैं।

लेकिन, जैसे ही यूजर्स provide information ऑप्शन के जरिए खुद के फेमस होने का प्रूफ दिखाने की कोशिश करते हैं। उसे एक नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है और वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट से जुड़ी जानकारियां देने के लिए कहा जाता है। अब अगर यहां यूजर समझ पाया कि ये ई-मेल ट्विटर से नहीं आया है। तब वो खुद को बचा पाएगा। नहीं तो एंटर की गई सारी जानकारियां गलत हाथों में चली जाएंगी।

आपको बता दें कि एलन मस्क के नए एलान से वेरिफाइड ट्विटर यूजर्स खुश नहीं हैं। हालांकि, यूजर्स खुश हैं या नहीं इससे मस्क को कोई लेना देना नहीं है। मस्क ने साफ किया है कि यूजर्स को ब्लू टिक के लिए हर महीने $8 या लगभग 661 रुपये देने होंगे।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article