टेक एंड गैजेट्स

देसी नेविगेशन ऐप में आए कई फीचर्स, खत्म हुई लोगों की बड़ी परेशानी, बढ़ी गूगल मैप्स की टेंशन

फिलहाल मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट्स की सुविधा कुछ चुनिंदा शहरों में शुरू की गई है। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, चंडीगढ़, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, नागपुर, इंदौर, पटना, लखनऊ, कानपुर, आगरा, जयपुर, कोच्चि और भोपाल शामिल हैं।

Image

Mappls App Introduces Multimodal Public Transport Routes

वैसे तो कई सारे नेविगेशन ऐप हैं, लेकिन भारत में प्रमुख रूप से दो ही हैं। एक गूगल मैप्स है और दूसरा Mappls है। Mappls एक देसी नेविगेशन ऐप है। अब कंपनी ने एक अहम नया फीचर जोड़ा है। अब यूजर्स ऐप के भीतर ही मेट्रो, रेल और बस रूट्स की जानकारी देख सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इस अपडेट से Mappls एक कम्प्लीट और मल्टीमॉडल मोबिलिटी प्लेटफॉर्म के रूप में और मजबूत होगा, जहां प्राइवेट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अनुभव एक ही ऐप पर मिलेगा।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट्स से सफर की बेहतर प्लानिंग

नए फीचर के जुड़ने के बाद अब यात्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट्स, स्टेशन, स्टॉप्स और इंटरचेंज ऑप्शंस आसानी से देख सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इससे कम्यूटर ज्यादा कुशल, समय बचाने वाला और टिकाऊ सफर प्लान कर पाएंगे।

इन शहरों में उपलब्ध है नया फीचर

फिलहाल मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट्स की सुविधा कुछ चुनिंदा शहरों में शुरू की गई है। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, चंडीगढ़, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, नागपुर, इंदौर, पटना, लखनऊ, कानपुर, आगरा, जयपुर, कोच्चि और भोपाल शामिल हैं।

iOS और वेब पर लाइव, एंड्रॉयड यूजर्स को करना होगा इंतजार

कंपनी के अनुसार, यह फीचर फिलहाल iOS और वेब वर्जन पर लाइव है। वहीं, एंड्रॉयड वर्जन के लिए इसका रोलआउट जल्द ही किया जाएगा। Mappls ने यह भी बताया कि उसका यूज़र बेस 4 करोड़ (40 मिलियन) के आंकड़े को पार कर चुका है।

मौजूदा फीचर्स को मिलेगा और मजबूती

नए पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट्स फीचर को Mappls के मौजूदा टूल्स जैसे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट, सेफ्टी अलर्ट्स और इंटेलिजेंट रूटिंग के साथ जोड़ा गया है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे लोग मास ट्रांजिट को ज्यादा अपनाएंगे, जिससे ट्रैफिक जाम कम होगा, प्रदूषण घटेगा और शहरी मोबिलिटी ज्यादा स्वच्छ बनेगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article