टेक एंड गैजेट्स

My Aadhaar: होटल में ओरिजनल आधार कार्ड दिखाकर न करें गलती, इस तरीके का करें इस्तेमाल

जब कभी आप होटल जाते हैं तो आपसे आधार कार्ड मांगा जाता है। ऐसे में लोग धड़ल्ले से अपना ओरिजनल आधार कार्ड होटल के स्टाफ को दे देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि ऐसा करने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं और साथ ही आपको यह भी बताते हैं कि आपको ऐसे में क्या करना चाहिए।

Image

होटल में ओरिजनल आधार कार्ड दिखाकर न करें गलती, इस तरीके का करें इस्तेमाल

Photo : Times Now Digital

My Aadhaar: आधार कार्ड भारत में मौजूद सबसे जरूरी डाक्यूमेंट्स में से एक है। देश के नागरिक के रूप में आपकी पहचान सुनिश्चित करनी हो या फिर बैंक में अकाउंट खुलवाना हो, आधार कार्ड हर जगह काम आता है। अक्सर जब भी आप OYO बुक करते हैं या होटल जाते हैं तो चेक-इन के दौरान होटल का स्टाफ आपसे आधार कार्ड मांगता है। बहुत से लोग फौरन अपना ओरिजनल आधार कार्ड थामा देते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसा करके आप बहुत बड़ा रिस्क मोल ले रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कैसे।

क्या है रिस्क?

होटल में अपना ओरिजनल आधार कार्ड नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आप काफी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। ओरिजनल आधार कार्ड जमा करवाने से आप पर्सनल डेटा लीक होने का खतरा तो मोल लेते ही हैं साथ ही आपका बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है। ऐसा न हो इसीलिए UIDAI द्वारा मास्क्ड आधार कार्ड की सुविधा ऑफर की जाती है और यह बिलकुल फ्री है।

क्या होता है मास्क्ड आधार?

आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मास्क्ड आधार कार्ड एक विशेष प्रकार का आधार कार्ड होता है और इस आधार कार्ड में आधार नंबर के आखिरी 4 अंक दिखाई देते हैं। मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल करके आप अपना डेटा लीक होने से तो बचा ही सकते हैं साथ ही अपने आप को और भी बहुत सी मुसीबतों से बचा सकते हैं। इसीलिए अगली बार जब होटल या OYO जाने तो अपना मास्क्ड आधार कार्ड लेकर जाएं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article