टेक एंड गैजेट्स

चार कैमरे और बड़ी बैटरी के साथ आया ये नया स्मार्टफोन, लुक भी है मस्त, कीमत- 7,799 रुपये

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 11:54 AM IST
Image

Lava Yuva Pro

Lava Yuva Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है। इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसमें MediaTek Helio प्रोसेसर मौजूद है। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है और इसकी बैटरी 5,000mAh की है। आइए जानते हैं इसके बारे में बाकी डिटेल।

कीमत

Lava Yuva Pro की कीमत सिंगल 3GB + 32GB वेरिएंट के लिए 7,799 रुपये रखी गई है। इसे ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे फिलहाल भारत में लावा ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Lava Yuva Pro के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है और इसमें 6.51-इंच HD+ IPS (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यहां डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में 3GB रैम के साथ MediaTek Helio प्रोसेसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। साछ ही यहां एक LED फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए इसके फ्रंट में 8MP कैमरा मौजूद है। इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G, Bluetooth v5, FM रेडियो, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, 3.5mm ऑडियो जैक, GPRS, OTG और एक USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है। इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 10W चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। सिंगल चार्ज में ये 320 घंटे तक स्टैंडबाय में रह सकता है।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article