टेक एंड गैजेट्स

Lava Shark 2 इंडिया लॉन्च हुआ कंफर्म, iPhone 16 Pro Max की तरह मिलेगा प्रीमियम डिजाइन

Lava Shark 2 के डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन रियल पैनल से एकदम आईफोन की तरह दिखने वाला है। स्मार्टफोन में फ्लैट स्क्रीन होगी और चारो तरफ हल्के बेजल्स भी होंगे।

Image

लावा क ेअपकमिंग स्मार्टफोन में आपको कम कीमत में मिलेंगे धांसू स्मार्टफोन्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Lava Upcoming Smartphones: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। लावा ने मई के महीने में भारतीय बाजार में Lava Shark को पेश किया था। अब कंपनी अपने फैंस के लिए इसका अपडेटेड वेरिएंट Lava Shark 2 लाने जा रही है। अगर आप लो बजट सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो लावा का अपकमिंग स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। लावा ने Lava Shark 2 को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और यूट्यूब चैनल पर टीज करना शुरू कर दिया है।

Lava अक्टूबर में ही Lava Shark 2 को लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 19 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अपमकिंग स्मार्टफोन का पूरे डिजाइन का खुलासा हो गया है। वीडियो टीजर से इस स्मार्टफोन में मिलने वाले कई सारे फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्च डेट को अनाउंस नहीं किया गया है लेकिन अब जब टीजर रिलीज हो चुका है तो उम्मीद है कि जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है।

Lava Shark 2 के डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन रियल पैनल से एकदम आईफोन की तरह दिखने वाला है। अगर आप कम कीमत में प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो लावा शार्क 2 में आपको बहुत कुछ मिलने वाला है। इसके फ्रंट में आपको U शेप वाली वॉटरनॉच ड्रॉप डिस्प्ले मिलेगी। स्मार्टफोन में फ्लैट स्क्रीन होगी और चारो तरफ हल्के बेजल्स भी होंगे।

Lava Shark 2 4G का डिजाइन

रियर पैनल से यह स्मार्टफोन आपको iPhone 16 Pro Max की तरह दिखाई देगा। कंपनी ने आईफोन की तरह का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। कैमरा मॉड्यूल में आपको तीन कैमरा सेंसर के साथ एलईडी फ्लैट लाइट भी मिलेगी। कैमरा सेटअप में आपको 50MP AI वाला प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन के राइट साइड में आपको वॉल्यूम रॉकर और पॉवर बटन दिया गया है। इसके लेफ्ट साइड में आपको सिम स्लॉट दिया गया है। इसके बॉटम साइड में आपको यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।

Lava Shark 2 4G के फीचर्स

आपको बता दें कि Lava Shark 2 4G पिछले दिनों कुछ सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर भी नजर आ चुका है। लीक्स से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन बाजार में Unisoc T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है। इसमें यूजर्स को 4GB की रैम और आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट मिलेगा। इसमें आपको 6.7 इंच की फुल एचडी स्क्रीन मिलेगी जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।

Lava Shark 2 4G के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें डेप्थ सेंसिंग सेंसर भी हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसमें 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की भारतीय बाजार में सीधी टक्कर Samsung Galaxy F07 से होने वाली है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article