टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च से पहले Lava Blaze X 5G की कीमत आई सामने, इस दिन करेगा भारत में एंट्री

Lava Blaze X 5G: फोन कथित तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा शामिल है। लावा ब्लेज एक्स 5जी को 4GB, 6GB और 8GB रैम वैरिएंट में 128GB या 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

Image

Lava Blaze X 5G

KEY HIGHLIGHTS
  • 128GB या 256GB स्टोरेज
  • 16GB तक वर्चुअल रैम
  • डुअल कैमरा सेटअप

Lava Blaze X 5G: लावा 10 जुलाई को अपने किफायती फोन लावा ब्लेज एक्स 5जी (Lava Blaze X 5G) को भारत में लॉन्च कर रहा है। लावा द्वारा ब्लेज सीरीज के नए फोन की लॉन्च तारीख का खुलासा करने के कुछ ही समय बाद इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। दावा है कि लावा ब्लेज एक्स मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट और 16GB तक रैम से लैस होगा। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Lava Blaze X 5G Price: कितनी होगी कीमत

अज्ञात सोर्स का हवाला देते हुए Ytechb की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लावा ब्लेज एक्स 5जी को 4GB, 6GB और 8GB रैम वैरिएंट में 128GB या 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। वहीं लीक्स में कहा गया है कि फोन के बेस वैरिएंट की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। बता दें कि फोन को अमेजन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।

Lava Blaze X 5G Specifications: स्पेसिफिकेशन

लावा ब्लेज एक्स 5जी कथित तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें कि यही प्रोसेसर लावा ब्लेज कर्व को भी पावर देता है। फोन में फुल-एचडी+ कर्व्ड डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड 14 के साथ आएगा।

Lava Blaze X 5G Camera, Battery: कैमरा और बैटरी बैकअप

वहीं कैमरे की बात करें तो लावा ब्लेज एक्स 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा शामिल है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article