टेक एंड गैजेट्स

पावर बैंक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

वैसे तो आजकल स्मार्टफोन में 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल रही है लेकिन पावर बैंक की जरूरत खत्म नही हुई है। अधिकतर लोग पावर बैंक खरीदने में धोखा खा जाते हैं।

Image

पावर बैंक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

स्मार्टफोन, टैबलेट और वायरलेस गैजेट्स के बढ़ते इस्तेमाल के साथ पावर बैंक अब लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन गया है। कहीं जाना हो, ऑफिस का काम या बिजली कटौती, पावर बैंक हर जगह काम आता है, लेकिन बाजार में सस्ते और अलग-अलग क्षमता वाले कई विकल्प मौजूद हैं, ऐसे में सही पावर बैंक चुनना बेहद जरूरी हो जाता है।

बैटरी क्षमता जरूर चेक करें

पावर बैंक खरीदते समय सबसे पहले उसकी बैटरी क्षमता यानी mAh पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप सिर्फ स्मार्टफोन चार्ज करना चाहते हैं तो 10,000mAh का पावर बैंक पर्याप्त हो सकता है। वहीं एक से ज्यादा डिवाइस या लंबे ट्रैवल के लिए 20,000mAh या उससे ज्यादा क्षमता वाला मॉडल बेहतर माना जाता है।

फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होना जरूरी

आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। ऐसे में पावर बैंक में भी Fast Charging या Power Delivery (PD) फीचर होना जरूरी है। इससे फोन तेजी से चार्ज होता है और समय की बचत होती है। खरीदने से पहले यह जरूर जांच लें कि पावर बैंक आपके फोन की चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करता है या नहीं।

पोर्ट्स और आउटपुट पर भी दें ध्यान

अच्छे पावर बैंक में एक से ज्यादा USB पोर्ट होना फायदेमंद रहता है। इससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। इसके अलावा Type-C पोर्ट वाला पावर बैंक ज्यादा सुविधाजनक माना जाता है क्योंकि यह तेजी से चार्जिंग और बेहतर डेटा सपोर्ट देता है।

सुरक्षा फीचर्स को नजरअंदाज न करें

विशेषज्ञों के अनुसार सस्ते और बिना ब्रांड वाले पावर बैंक सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरे हो सकते हैं। इसलिए Overcharge Protection, Short Circuit Protection और Temperature Control जैसे फीचर्स जरूर देखने चाहिए। ये फीचर्स डिवाइस और बैटरी दोनों को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना पावर बैंक साथ लेकर चलते हैं तो हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन बेहतर रहेगा। ज्यादा क्षमता वाले पावर बैंक भारी हो सकते हैं, इसलिए जरूरत के हिसाब से सही संतुलन चुनना जरूरी है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article