टेक एंड गैजेट्स

Jio का यह प्लान अब बंद हो गया, 84 दिन के लिए सबसे परफेक्ट था

Jioo Rs 395 Plan Details: यदि आप भी जियो के ग्राहक हैं तो आपको बड़ा झटका लगा होगा, क्योंकि 365 रुपये वाला एक रिचार्ज प्लान बंद कर दिया है। यह कंपनी का सबसे हिट प्लान है।

Image

Jio का यह प्लान अब बंद हो गया, 84 दिन के लिए सबसे परफेक्ट था

एलपीजी गैस, CNG और पेट्रोल-डीजल के बाद टेलीकॉम कंपनियां भी ग्राहकों को जोर का झटका धीरे से दे रही हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि जियो ने एक ऐसे प्लान को बंद कर दिया है जो कि 84 दिनों वाले रिचार्ज प्लान की कैटेगरी में सबसे परफेक्ट प्लान था।

Jio ने जुलाई 2024 में अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी के साथ-साथ Airtel और Vodafone Idea ने भी अपने रिचार्ज महंगे किए थे। इसी बदलाव के दौरान Jio का एक बेहद लोकप्रिय प्रीपेड प्लान भी बंद कर दिया गया, जिसे लाखों यूजर्स पसंद करते थे।

395 रुपये वाला प्लान क्यों था खास?

Jio का 395 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता था, जिन्हें ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती थी, लेकिन लंबी वैलिडिटी चाहिए होती थी। इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती थी।

इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और कुल 6GB हाई-स्पीड 4G डेटा दिया जाता था। कम कीमत में लंबी वैलिडिटी मिलने की वजह से यह प्लान सेकेंडरी SIM इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय था।

टैरिफ बढ़ोतरी के बाद हटाया गया प्लान

जुलाई 2024 में टैरिफ बढ़ाने के बाद Jio ने इस प्लान को बंद कर दिया। तब से कंपनी ने 84 दिन की वैलिडिटी वाला ऐसा कोई सस्ता प्लान दोबारा लॉन्च नहीं किया है। कंपनी फिलहाल ऐसे प्लान वापस लाने के मूड में नहीं है, क्योंकि कम कीमत वाले लंबे वैलिडिटी प्लान से टेलीकॉम कंपनियों की औसत कमाई यानी ARPU पर असर पड़ता है।

अब कौन से विकल्प मौजूद हैं?

फिलहाल Jio उन ग्राहकों के लिए “वॉयस ओनली” प्लान ऑफर कर रहा है, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है। कंपनी का 448 रुपये वाला प्लान 84 दिन की वैलिडिटी देता है, जबकि 1748 रुपये वाला प्लान 336 दिनों तक चलता है, हालांकि इन दोनों प्लान्स में इंटरनेट डेटा नहीं मिलता। 448 रुपये वाले प्लान में 1000 SMS और 1748 रुपये वाले प्लान में 3300 SMS की सुविधा दी जाती है।

यूजर्स को सस्ते प्लान का इंतजार

Jio का 395 रुपये वाला प्लान बंद होने के बाद कई यूजर्स अब भी ऐसे किफायती रिचार्ज विकल्प का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और बेसिक सुविधाएं मिल सकें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article