Jio starter pack Benefits : Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। टेलिकॉम इंडस्ट्री में जियो के पास करीब 48 करोड़ यूजर्स है। अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कंपनी नए नए प्लान्स और ऑफर्स पेश करती रहती है। सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्सके दम पर कंपनी अब मोबाइल यूजर्स की फेवरेट टेलिकॉम कंपनी बन चुकी है। जियो अब अपने यूजर्स को एक धमाकेदार ऑफर दे रहा है। अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो 350 रुपये से कम कीमत में करीब 2600 रुपये के बेनिफिट्स पा सकते हैं।
जियो के पास करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक धांसू प्लान्स मौजूद हैं। (फोटो क्रेडिट-File)
डिजिट के मुताबिक जियो अपने शुरुआती अनलिमिटेड 5G रिचार्ज प्लान को जियो स्टार्टर पैक के तौर पर ग्राहकों को ऑपर कर रहा है। शुरुआती में इस पैक को कंपनी ने प्रमोशनल स्कीम के तहत पेश किया था लेकिन अब यह रेगुलर प्रीपेड पोर्टफोलियो का हिस्सा बन चुका है। इस प्लान में एलिजिबल यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस के साथ-साथ करीब 2600 रुपये फायदे दिए जाते हैं। आइए आपको इस स्टार्टर पैक में मिलने वाले फायदे के बारे में बताते हैं।
Jio के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज
जियो का यह स्टार्टर पैक उन यूजर्स के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रहने वाला है जो कंपनी के नए ग्राहक बनने जा रहे हैं। जियो का नया सिम खरीदने पर आपको 349 रुपये के स्टार्टर पैक में कई सारी डिजिटल सेवाएं मिलती हैं। इस पैक में आपको जियो होम सर्विस के तहत एयर फाइबर या फिर फाइबर कनेक्शन के जरिए 50 दिनों तक मुफ्त Wi-Fi मिलेगा जिसकी कुल वैल्यू 1,111 रुपये होती है।
इस रिचार्ज पैक में ग्राहकों को 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। अगर आप अलग से जियो हॉटस्टार का सब्क्रिप्शन लेते हैं तो इसके लिए आपको 299 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा प्लान में आपको 50GB Jio AiCloud स्टोरेज भी दिया जाता है। अगर आप इसे अलग से परचेज करते हैं तो इसके लिए करीब 900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस तरह आपको जियो के इस सस्ते पैक में करीब 2600 रुपये का बड़ा फायदा हो रहा है।
कम खर्च में खत्म होगी टेंशन
जियो के मुताबिक 349 रुपये का यह स्टार्टर पैक प्रीपेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स जम्मू-कश्मीर सर्कल को छोड़कर देश के दूसरे सभी सर्कल्स पर लागू होंगे। इस प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। प्लान में कंपनी ग्राहकों को हर दिन 2GB डेटा का एक्सेस देती है। इसके अलावा आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। जियो का यह प्लान करोड़ों मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है।
