Reliance Jio Recharge Plans: रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। सस्ते और तगड़े ऑफर्स की वजह से जियो सबसे फेवरेट टेलिकॉम कंपनी बन चुकी है। देश भर में करीब 47 करोड़ से अधिक लोग जियो की सर्विस को इस्तेमाल करते हैं। ग्राहकों की सहूलियत के लिए जियो सस्ते रिचार्ज प्लान्स तो ऑफर करता ही है साथ में कंपनी समय-समय पर नए ऑफर्स भी लाती रहती है। जियो के पोर्टफोलियो में ऐसा प्लान है जिससे आप 84 दिन के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं।
रिलायंस जियो अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है।
रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए अपने प्लान्स की लिस्ट को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। हर एक कैटगरी में यूजर्स की जरूरत के मुताबिक सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी ने पहले की तुलना में अपनी लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या भी बढ़ाई है ताकि यूजर्स को बार-बार रिचार्ज के झंझट में न पड़ना पड़ें।
Jio के सस्ते प्लान ने मचाई धूम
अगर आप जियो यूजर हैं और लंबी वैलिडिटी वाल प्लान तलाश रहे हैं तो आप जियो का 1049 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान में जियो ग्राहकों को कई सारे बड़े फायदे दे रहा है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 84 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। आप 84 दिन तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसी के साथ सभी नेटवर्क के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।
अगर आप ऐसे ग्राहक हैं जिन्हें इंटरनेट की अधिक जरूरत पड़ती है तो बता दें कि जियो इस 1049 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा ऑफर कर रहा है। आप 84 दिन में कुल 168GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो का यह प्लान ट्रू 5G प्लान है इसलिए जियो एलिजिबल यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करता है।
यूजर्स को मिलेंगे एडिशनल बेनिफिट्स
Jio यूजर्स को इसमें कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो बता दें कि इसमें आपको Sony LIV, ZEE5 का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। टीवी चैनल्स देखने के लिए कंपनी ग्राहकों को जियो टीवी का सब्सक्रिप्शन भी देती है। प्लान लेने पर आपको 50GB जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी मिलती है।
