Jio का सस्ता प्लान लेने वालों की हुई मौज, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 72 दिन तक एक्टिव रहेगा सिम

Reliance Jio ने अपने करोड़ों ग्राहकों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। जियो ने अपने पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा रिचार्ज प्लान भी है जिसमें आपक कम कीमत में 72 दिन तक सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं।

Jio Cheapest Plan:जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 48 करोड़ लोग जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं। अपने इतने बड़े यूजर बेस की जरूरतों और सहूलियत का भी जियो बखूबी ध्यान रखता है। हर एक स्पेशल मौके पर ग्राहकों के लिए कंपनी शानदार ऑफर्स लाती है। अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर होने वाली है। जियो ने अपने ऐसे ग्राहकों की मौज करा दी है जो कम कीमत वाला सस्ता प्लान चाहते हैं।

Jio

जियो के सस्ते प्लान ने करोड़ों ग्राहकों को दी बड़ी राहत। (फाइल फोटो)

जियो के सिर्फ यूजरबेस के मामले में ही सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी नहीं है बल्कि जियो के पास रिचार्ज प्लान्स का भी सबसे बड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है। कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अपने रिचार्ज प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। जियो के पास एनुअल प्लान्स, पॉपुलर प्लान्स, गेमिंग प्लान्स, एंटरटेनमेंट प्लान्स, जियो प्लान्स, जियो फोन प्राइमा प्लान्स,डाटा पैक्स, वैल्यू प्लान्स समेत कई सारी कैटेगरी मौजूद है।

End of Feed