टेक एंड गैजेट्स

7,500 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, 12GB की रैम, 5000mAh की बड़ी बैटरी से है लैस

कम कीमत होने के बावजूद स्मार्टफोन में कंपनी ने बड़ी स्टोरेज और IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स उसमें उपलब्ध कराए हैं। इस सस्ते स्मार्टफोन में कंपनी ने 12GB तक की रैम का सपोर्ट दिया है।

Image

इस सस्ते स्मार्टफोन में स्टाइलिश डिजाइन के साथ शानदार फीचर्स मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप 10 हजार रुपये से कम कीमत में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो आपके लिएकाम की खबर है। भारतीय बाजार में एक सस्ते स्मार्टफोन की एंट्री हो गई है जो ग्राहकों को कम कीमत में दमदार फीचर्स ऑफर करता है। लेटेस्ट स्मार्टफोन itel कंपनी की तरफ से पेश किया गया है जिसका नाम itel A90 है। यह कंपनी का एक लिमिटेड एडीशन है स्मार्टफोन है। अगर आप एक सस्ता स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

आईटेल ने इस स्मार्टफोन को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो बजट फ्रेंडली कीमत में अधिक स्टोरेज और डेली रूटीन वर्क के लिए एक ड्यूरेबल स्मार्टफोन चाहते हैं। कम कीमत होने के बावजूद स्मार्टफोन में कंपनी ने बड़ी स्टोरेज और IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स उसमें उपलब्ध कराए हैं। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

itel A90 Limited Edition की कीमत

itel A90 Limited Edition में आपको 128GB की स्टोरेज मिलती है। इसमें मिलने वाली रैम की बात करें तो इसमें आपको 12GB की रैम (4GB+8GB वर्चुअल रैम) का सपोर्ट मिलता है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इसे कंपनी ने सिर्फ 7,299 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। आप इस स्मार्टफोन को किसी भी रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। itel A90 में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं जिसमें Space Titanium, Starlit Black और Aurora Blue ऑप्शन मिलता है।

itel A90 Limited Edition के स्पेसिफिकेशन्स

A90 Limited Edition में कंपनी ने 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी है। डिस्प्ले में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें सैमसंग स्मार्टफोन की तरह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और डायनैमिक बार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। इस डायनैमिक बार फीचर्स में यूजर्स को नोटिफिकेशन, बैटरी स्टेटस और कॉलर डिटेल्स देखने की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि आईटेल अपने इस लो बजट स्मार्टफोन 100 दिन की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रहा है।

A90 Limited Edition में कंपनी ने IP54 रेटिंग दी है जिससे यह फोन डस्ट और वॉटर ड्रॉप प्रोटेक्शन से लैस है। इसके साथ ही फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिलता है। आउट ऑफ द बॉक्स यह फोन एंड्रॉयड 14 को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में आपको UNISOC T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। कंपनी ने इसमें 128GB की स्टोरेज दी है लेकिन आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं।

itel A90 कैमरा और बैटरी

आईटेल के बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें आपको प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। itel A90 को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article