टेक एंड गैजेट्स

क्या आपके फोन में भी ये Setting ON है? हां-तो तुरंत बंद कर दें

हमलोगों की एक आदत है कि हम नया स्मार्टफोन खरीदते हैं और फटाफट सबकुछ ओके करते जाते हैं और फोन इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, लेकिन यहां आप इतनी बड़ी गलती करते हैं जिसका आपको अंदाजा भी नहीं होगा।

Image

क्या आपके फोन में भी ये Setting ON है?

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है, लेकिन क्या आपको पता है कि आपके फोन में कुछ ऐसी Settings ON हो सकती हैं, जिनकी वजह से Apps आपके कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन तक पहुंच बना सकती हैं?

कई लोग बिना पढ़े हर App को Permission दे देते हैं। इसके बाद वही Apps बैकग्राउंड में आपकी Location, Mic या Camera इस्तेमाल कर सकती हैं। Android में Privacy Dashboard और Permission Manager जैसे फीचर्स इसी खतरे को कम करने के लिए दिए गए हैं।

सबसे खतरनाक Settings कौन-सी हैं?

1. Camera और Microphone Permission

अगर किसी App को Camera और Mic की Permission मिली हुई है, तो वह जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल कर सकती है। Android में अब Green Indicator भी दिखता है, जिससे पता चलता है कि कौन-सा App Camera या Mic यूज कर रहा है।

2. Location हमेशा ON रहना

कई Apps आपकी Live Location ट्रैक करती रहती हैं। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि “Allow all the time” की जगह “Only while using the app” चुनें। यह विकल्प तब आता है जब आप किसी ऐप को पहली बार ओपन करते हैं।

3. Unused Apps की Permissions

कई पुराने Apps सालों तक Permissions लेकर बैठे रहते हैं। Android अब Unused Apps की Permissions Auto Reset भी करता है।

कैसे चेक करें कि आपके फोन में ये Setting ON है या नहीं?

  • Android यूजर्स के लिए सेटिंग
  • Settings खोलें
  • Privacy / Security & Privacy में जाएं
  • Permission Manager खोलें
  • Camera, Microphone और Location Permissions चेक करें
  • आप चाहें तो Camera और Mic Access को पूरी तरह OFF भी कर सकते हैं।

Experts क्या कहते हैं?

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के अनुसार हर महीने कम से कम एक बार App Permissions जरूर चेक करनी चाहिए। Reddit पर भी कई यूजर्स ने बताया कि अनजान Apps को Permissions देना प्राइवेसी रिस्क बढ़ा सकता है।

क्या आपने भी ये Setting ON छोड़ रखी है?

अब तुरंत अपने फोन की Privacy Settings चेक करें। हो सकता है कोई App आपकी उम्मीद से ज्यादा जानकारी Access कर रहा हो!

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article