टेक एंड गैजेट्स

सेमीकंडक्टर का हब बनेगा भारत, सरकार ने लॉन्च किया ‘Investors Support’ पोर्टल

भारत अब धीरे-धीरे सेमीकंडक्टर का हब बनने जा रहा है। सरकार की ओर से इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में Investors Support पोर्टल लॉन्च किया गया है।

Image

Semicon India Programme

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत काम करने वाले इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (India Semiconductor Mission) ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से नया ऑनलाइन “Investors Support” पोर्टल लॉन्च किया। यह पोर्टल Semicon India Programme के तहत शुरू किया गया है, जिसका मकसद निवेशकों को जानकारी, सहायता और शिकायत निवारण सुविधा उपलब्ध कराना है।

सरकार के अनुसार यह पोर्टल घरेलू और विदेशी निवेशकों को भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश से जुड़ी योजनाओं, नीतियों, स्वीकृत परियोजनाओं और नियामकीय आवश्यकताओं की जानकारी देगा। इसके जरिए निवेशक अपनी समस्याएं और शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे, जिनका समाधान India Semiconductor Mission के अधिकारी संबंधित मंत्रालयों, राज्य सरकारों और उद्योग संगठनों के साथ मिलकर करेंगे।

सिंगल-विंडो डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा

सरकार ने बताया कि यह पोर्टल एक सुरक्षित और रोल आधारित सिंगल विंडो डिजिटल इंटरफेस प्रदान करता है। इससे विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा और निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सकेगा।

भारत बन रहा सेमीकंडक्टर हब

भारत सरकार पिछले कुछ वर्षों से सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम के तहत देश में भरोसेमंद सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइन इकोसिस्टम तैयार करने पर जोर दे रही है। अब तक सरकार 12 सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन और पैकेजिंग परियोजनाओं के साथ 24 सेमीकंडक्टर डिजाइन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे चुकी है।

निवेशकों का भरोसा बढ़ाने पर जोर

पोर्टल लॉन्च के दौरान ISM के CEO अमितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि निवेशकों को आसान सहायता और विभिन्न हितधारकों के बीच सक्रिय समन्वय भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

दुनियाभर में सप्लाई चेन विविधता और तकनीकी आत्मनिर्भरता पर बढ़ते फोकस के बीच भारत खुद को एक बड़े सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नया Investors Support पोर्टल इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article