टेक एंड गैजेट्स

Digit Zero1 Awards 2024: टेक्नोलॉजी वर्ल्ड के 4 ट्रेंड्स, AI और स्मार्टफोन पर क्या बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री आर चंद्रशेखर

Digit Zero1 Awards 2024: जीरो1 अवार्ड्स 2024 के 24वें एडिशन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि फिलाहल टेक्नोलॉजी वर्ल्ड के 4 ट्रेंड प्रमुख हैं, जिनपर जमकर काम किया जा रहा है। पहले ट्रेंड के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अब डिजिटाइजेशन बढ़ रहा है और स्मार्ट कनेक्टेड प्रोडक्ट, एआई से लैस हो रहे हैं।

Image

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

Digit Zero1 Awards 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले 10 सालों में (विशेषकर चार-पांच सालों में) भारत ने इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में काफी तरक्की की है। 10 साल पहले सब कुछ चीन से आता था। अब भारत में मैन्युफैक्चरिंग के साथ डिजाइनिंग पर भी काम किया जा रहा है। यह सब भारत सरकार की पॉलिसी की वजह से संभव हुआ है। आज के समय में भारत में तेजी से दुनियाभर की टेक कंपनियां अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यह बात डिजिट जीरो1 अवार्ड्स 2024 (Digit Zero 1 Awards 2024) के 24वें एडिशन में कही।

आर. चंद्रशेखर ने बताएं टेक्नोलॉजी वर्ल्ड के 4 ट्रेंड

जीरो1 अवार्ड्स 2024 के 24वें एडिशन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि फिलहाल टेक्नोलॉजी वर्ल्ड के 4 ट्रेंड प्रमुख हैं, जिनपर जमकर काम किया जा रहा है। पहले ट्रेंड के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अब डिजिटाइजेशन बढ़ रहा है और स्मार्ट कनेक्टेड प्रोडक्ट, एआई से लैस हो रहे हैं। दूसरे ट्रेंड के बारे में उन्होंने कहा कि ग्लोबल GBCs में इंडिया फुटप्रिंट तेजी से बढ़ रहा है।

यहां लाइव देखें डिजिट जीरो1 अवार्ड्स 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि दुनियाभर की टेक कंपनियां भारत की ओर (चीन+1 स्ट्रेटजी) देख रही हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी में तेजी से प्रोग्रेस हो रही है। अब डिवाइस और प्रोडक्ट एआई से लैस हो रहे हैं। वहीं कनेक्टेड प्रोडक्ट, एआई, लोकल एआई, एज एआई, एआई चिप पर तेजी से काम हो रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article