टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp और Instagram पर एक साथ लगा सकेंगे स्टेटस, जानें तरीका

WhatsApp Status On Instagram: आपके द्वारा व्हाट्सएप पर एक फ्रेश स्टेटस पोस्ट करने के बाद, एक हैंडी शॉर्टकट पॉप अप होगा, जो आपको इसे सीधे इंस्टाग्राम पर साझा करने की सुविधा देगा। यूजर्स अपनी ऐप सेटिंग में इस सुविधा को चालू या बंद कर सकते हैं।

Image

WhatsApp Status On Instagram

Photo : Times Now Digital

WhatsApp Status On Instagram: मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप एक नए अपडेट पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को व्हाट्सएप स्टेटस को सीधे इंस्टाग्राम पर शेयर करने की सुविधा देता है। यानी आप एक क्लिक में व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम दोनों पर स्टेटस लगा सकते हैं। इस फीचर को फिलहाल बीटा वर्जन के लिए जारी किया गया है।

आ रहा नया फीचर

व्हाट्सएप के नई फीचर के बारे में WABetaInfo ने जानकारी दी है। फीचर ट्रैकर ने अनुसार, व्हाट्सएप एक शॉर्टकट पर काम कर रहा है जो आपको आसानी से इंस्टाग्राम पर अपने स्टेटस अपडेट साझा करने की सुविधा देता है। फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है और जल्द यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

ऐसे काम करेगा फीचर

आपके द्वारा व्हाट्सएप पर एक फ्रेश स्टेटस पोस्ट करने के बाद, एक हैंडी शॉर्टकट पॉप अप होगा, जो आपको इसे सीधे इंस्टाग्राम पर साझा करने की सुविधा देगा। हालांकि, यूजर्स इस सुविधा को अपने हिसाब से सेट भी कर सकते हैं। यूजर्स अपनी ऐप सेटिंग में इस सुविधा को चालू या बंद कर सकते हैं।

मिलेगा पूरा कंट्रोल

यदि आप व्हाट्सएप स्टेटस को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं और चाहते हैं कि इसे लिमिटेड लोग ही देखे तो इसका पूरा कंट्रोल आपको मिलता है। यानी आप चुन सकते हैं कि आपको स्टेटस को इंस्टाग्राम पर कौन देखेगा।

सोशल मीडिया लवर्स को मिलेगा फायदा

एक क्लिक पर मल्टिपल सोशल मीडिया पर स्टेटस पोर्ट करने से सोशल मीडिया लवर्स के समय की बचत हो सकती है। साथ ही इंस्टाग्राम पर अपने स्टेटस अपडेट साझा करने से आपकी सोशल रीच बढ़ सकती है। यह एक तीर से दो निशाने साधने जैसा है। बता दें कि इससे पहले मेटा यूजर्स को इंस्टाग्राम पोस्ट को सीधे फेसबुक पर पोस्ट करने की सुविधा मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article