टेक एंड गैजेट्स

Happy Father's Day: व्हाट्सएप पर पापा को ऐसे बोलें ' हैप्पी फादर्स डे', स्पेशल स्टिकर्स और GIF आएंगे काम

How To Send Father's Day Stickers On WhatsApp: फादर्स डे हमारे जीवन में पिता के प्रति आभार प्रकट करने का एक बेहतरीन अवसर है। इस साल 16 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा। यदि आप इस दिन को अपने पिता के लिए खास और स्पेशल बनाना चाहते हैं तो उन्हें स्पेशल मैसेज भेजें। यहां हम आपको फादर्स डे के लिए स्पेशल स्टिकर्स और GIF डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Image

Father’s Day WhatsApp stickers

How To Send Father's Day Stickers On WhatsApp: 16 जून को फादर्स डे है। यह बच्चों के लिए यह दिखाने का सबसे अच्छा समय है कि उनके लिए फादर्स डे क्या मायने रखता है और उन्हें एहसास दिलाए कि उनके जीवन में उनकी उपस्थिति उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है। यह सरल शब्दों और इशारों के माध्यम से किया जा सकता है और बच्चों द्वारा अपने पिता के प्रति प्यार को दर्शाने के लिए कोई विस्तृत या महंगे उपहार लाने की आवश्यकता नहीं है। फादर्स डे पर WhatsApp स्टिकर, GIF, शुभकामनाएं की मदद से भी उनका दिन खास बना सकते हैं।

How to Download Father’s Day WhatsApp stickers: स्पेशल फादर्स डे स्टिकर्स

  1. अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp ऐप ओपन करें।
  2. अब चैट बॉक्स में जाकर स्क्रीन/प्रॉम्प्ट के नीचे स्माइली आइकन पर टैप करें।
  3. GIF आइकन के बगल में स्टिकर आइकन पर जाएं।
  4. प्लस (+) चिह्न पर टैप करें और फिर Add More स्टिकर पैनल पर जाएं।
  5. पैनल के नीचे दाईं ओर जाएं और Get More स्टिकर विकल्प पर क्लिक करें
  6. इसके बाद आपको गूगल प्ले स्टोर पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  7. यहां आपको फादर्स डे स्टिकर के लिए बहुत सारे विकल्प मिलेंगे।
  8. आप अपनी पसंद का स्टिकर्स पैक चुनें और डाउनलोड करने के लिए टैप करें।
  9. और बस आपने फादर्स डे WhatsApp स्टिकर पैक डाउनलोड कर लिया है।
  10. यहां से सीधे पापा को स्टिकर्स भेजें या स्टेटस पर लगा दें।

How to Download Father’s Day WhatsApp GIFs: ऐसे डाउनलोड करें GIF

  • सबसे पहले अपने WhatsApp ऐप पर जाएं और अपने पिता के चैट या फैमिली ग्रुप अकाउंट पर क्लिक करें।
  • कीबोर्ड से स्माइली पर क्लिक करें। अब, GIF वाले विकल्प पर टैप करें।
  • सर्च बार में, फादर्स डे टाइप करें और अपनी पसंद का GIF चुनें।
  • सेंड पर टैप करते ही आप GIF भेज सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article