टेक एंड गैजेट्स

Instagram Scam: पोस्ट लाइक करते ही खाली हो जाएगा अकाउंट, जानें बचने का तरीका

Instagram Scam: अब इंस्टाग्राम स्कैम भी सामने आया है। यदि आप इन ऑनलाइन स्कैम से बचना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम इंस्टाग्राम स्कैम से बचने का तरीका बता रहे हैं। स्कैमर्स मशहूर हस्तियों, प्रभावशाली व्यक्तियों और यहां तक कि आपके दोस्तों की फेक अकाउंट तक बना सकते हैं।

Image

Instagram Scam

Instagram Scam: साल 2024 शुरू होते ही ऑनलाइन स्कैम के मामले भी सामने आने लगे हैं। तेजी से निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने वाले ईमेल, मुसीबत में फंसे दोस्त की मदद के नाम पर इमरजेंसी में पैसे मांगना और कथित रूप से मेटा से फिशिंग ईमेल अकाउंट को लिंक पर क्लिक करने के लिए कहते हैं। ये सब स्कैम के नए तरीके हैं। अब इंस्टाग्राम स्कैम भी सामने आया है। यदि आप इन ऑनलाइन स्कैम से बचना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम इंस्टाग्राम स्कैम से बचने का तरीका बता रहे हैं।

फ्री गिफ्ट और कॉन्टेस्ट

महंगे गिफ्ट या बड़ी रकम देने का दावा करने वाले अकाउंट से सावधान रहें। आधिकारिक ब्रांड के पेज के माध्यम से कॉन्टेस्ट को वेरीफाई करें और कभी भी अपनी वित्तीय जानकारी या लॉगिन क्रेडेंशियल शेयर न करें।

प्रतिरूपण स्कैम

स्कैमर्स मशहूर हस्तियों, प्रभावशाली व्यक्तियों और यहां तक कि आपके दोस्तों की फेक अकाउंट तक बना सकते हैं। ऐसे में वेरिफाइड बैज की जांच करें, यूजरनेम और प्रोफाइल फोटो को बहुत अच्छे से चेक करें और अनजान अकाउंट वाले मैसेज से दूर रहे हैं।

फिशिंग अटैक

कंमेंट, कैप्शन या डाइरेक्ट मैसेज में लिंक से सावधान रहें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, भले ही वे वैध सोर्स से आए हों। क्लिक करने से पहले वास्तविक यूआरएल देखने के लिए लिंक की जांच करें।

इंवेस्टमेंट स्कैम

अनचाही निवेश सलाह या फटाफट रिटर्न के वादों से सावधान रहें। पार्ट टाइम जॉब और सोशल मीडिया पोस्ट लाइक के नाम पर मोटी कमाई के दावों के झांसे में न आएं। ऐसे मामलों में खुद रिसर्स करें और कभी भी ऐसी किसी चीज में निवेश न करें जिसे आप पूरी तरह से नहीं समझते हों।

स्कैम से ऐसे रहें सुरक्षित

  • टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन (2FA) सक्षम करें।
  • संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करें।
  • कभी भी अपनी पर्सनल जानकारी- जैसे पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड डिटेल आदि शेयर न करें।
  • अपने डिवाइस और ऐप को अपडेट रखें।
  • मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और इसे नियमित बदलने रहें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article